89 साल की उम्र में अभिनेता धर्मेंद्र देओल का हुआ निधन, फिल्म इंडस्ट्री में शोक की लहर
टेन न्यूज़ नेटवर्क
National News (24 November 2025): अभिनेता धर्मेंद्र देओल के निधन की खबर की अब आधिकारिक पुष्टि हो गई है। फिल्म इंडस्ट्री में शोक की लहर उस समय गहरा गई, जब अभिनेता अजय देवगन ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर पोस्ट साझा करते हुए धर्मेंद्र के निधन पर दुख व्यक्त किया। अजय देवगन ने लिखा कि वे इस खबर से “Heartbroken” हैं और धर्मेंद्र की गर्मजोशी, उदारता और प्रेरणादायी व्यक्तित्व ने पीढ़ियों को प्रभावित किया है। उन्होंने कहा कि इंडस्ट्री ने एक सच्चे लेजेंड को खो दिया है, जिसने भारतीय सिनेमा की आत्मा को नई दिशा दी।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अभिनेता धर्मेंद्र के निधन पर गहरा शोक व्यक्त करते हुए कहा कि धर्मेंद्र जी का जाना भारतीय सिनेमा के एक पूरे युग का अंत है। उन्होंने उन्हें एक आइकॉनिक फिल्म पर्सनैलिटी बताया, जिनकी अदाकारी में गजब का आकर्षण, गहराई और बहुमुखी प्रतिभा झलकती थी। पीएम मोदी के अनुसार, धर्मेंद्र ने अपने विविध किरदारों से करोड़ों दिलों को छुआ और अपनी सरलता, विनम्रता तथा गर्मजोशी से लोगों का दिल जीता। प्रधानमंत्री ने कहा कि इस बेहद दुखद घड़ी में उनके विचार और संवेदनाएं धर्मेंद्र के परिवार, मित्रों और देश-दुनिया में फैले अनगिनत प्रशंसकों के साथ हैं। उन्होंने दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की।

इसी बीच दिल्ली विधानसभा अध्यक्ष विजेंदर गुप्ता ने भी धर्मेंद्र के निधन पर शोक व्यक्त किया। उन्होंने लिखा कि धर्मेंद्र जी का जाना भारतीय सिनेमा के एक युग का अंत है। अपने अद्वितीय अभिनय, सरलता और करिश्माई व्यक्तित्व के कारण धर्मेंद्र ने भारतीय फिल्मों को नई पहचान दी। गुप्ता ने दिवंगत आत्मा को शांति और उनके परिवार तथा प्रशंसकों को इस अपार दुःख को सहने की शक्ति देने की कामना की।
धर्मेंद्र के निधन की पुष्टि के बाद मुंबई फिल्म इंडस्ट्री सहित पूरे देश में शोक की लहर फैल गई है। श्मशान घाट पर अमिताभ बच्चन, अभिषेक बच्चन और ईशा देओल की मौजूदगी के बाद से ही अटकलें तेज थीं, और अब आधिकारिक पुष्टि के बाद सोशल मीडिया पर श्रद्धांजलि संदेशों की बाढ़ आ गई है। भारतीय सिनेमा के “ही-मैन” के रूप में पहचाने जाने वाले धर्मेंद्र हमेशा अपनी सहजता, बड़े दिल और सशक्त अभिनय के लिए याद किए जाएंगे।
प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति , दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।
टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.
Discover more from टेन न्यूज हिंदी
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
टिप्पणियाँ बंद हैं।