दिग्गज अभिनेता धर्मेंद्र की तबियत को लेकर बड़ा अपडेट, श्मशान घाट क्यों पहुंचे बिग बी
टेन न्यूज़ नेटवर्क
New Delhi News (24 November 2025): मुंबई से बड़ी खबर सामने आ रही है, जहां दिग्गज अभिनेता अमिताभ बच्चन और अभिषेक बच्चन विले पार्ले के श्मशान घाट पहुंचे। इसके बाद फिल्म इंडस्ट्री में हलचल तेज हो गई है। मशहूर अभिनेता धर्मेंद्र के स्वास्थ्य को लेकर लगातार अटकलें लगाई जा रही हैं। इसी बीच अभिनेत्री ईशा देओल भी सफेद कपड़ों में श्मशान घाट पर दिखाई दीं, जिससे कयासों का दौर और तेज हो गया है। मीडिया में यह चर्चा है कि या तो धर्मेंद्र की तबीयत अचानक बिगड़ी है या फिर कोई और गंभीर घटना हुई है।
हालांकि, इन सारी अटकलों के बीच अभी तक परिवार या अस्पताल के तरफ आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है। धर्मेंद्र की सेहत को लेकर सभी आधिकारिक सूचना का इंतज़ार कर रहे हैं। सोशल मीडिया पर भी प्रशंसक चिंता व्यक्त कर रहे हैं और जल्द से जल्द स्थिति स्पष्ट होने की उम्मीद कर रहे हैं। फिल्म इंडस्ट्री और उनके करीबियों में माहौल बेचैनी का बना हुआ है, जबकि सभी नज़रें आधिकारिक बयान पर टिकी है।।
प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति , दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।
टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.
Discover more from टेन न्यूज हिंदी
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
टिप्पणियाँ बंद हैं।