अवैध रूप से शराब का कारोबार करने वाले गिरोह के 3 आरोपियों को पुलिस ने दबोचा
टेन न्यूज़ नेटवर्क
Greater Noida News (23/11/2025): ग्रेटर नोएडा के थाना बिसरख पुलिस और आबकारी विभाग की संयुक्त टीम ने अवैध रूप से शराब (Illegal Alcohol) का कारोबार करने वाले गिरोह का खुलासा करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। टीम ने आरोपियों के कब्जे से 21 पेटी बीयर (कुल 504 कैन) तथा वारदात में प्रयुक्त एक महिंद्रा पिक-अप वाहन बरामद किया है।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार यह कार्रवाई 22 नवंबर को गोपनीय सूचना के आधार पर आम्रपाली गोल्फ होम्स सोसायटी (Amrapali Golf Homes Society) के पास की गई। सूचना के बाद विशेष टीम गठित कर मौके पर दबिश दी गई, जहां से तीन युवकों को पकड़ा गया।
पूछताछ में आरोपियों ने खुद को इवेंट मैनेजमेंट कार्य से जुड़ा बताया। उन्होंने कहा कि शादी और पार्टी समारोह में बची हुई बीयर को वे अपने वाहन में भरकर घर ले जाते थे और बाद में उसे परिचितों को सस्ते दामों में बेचते थे।
इस मामले में थाना बिसरख आबकारी अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस द्वारा आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है।।
प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति , दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।
टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.
Discover more from टेन न्यूज हिंदी
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
टिप्पणियाँ बंद हैं।