ओमिक्रोन-03 आरडब्ल्यूए चुनाव संपन्न, राजेंद्र उर्फ राजा मावी बने अध्यक्ष; पंकज कुमार बने महासचिव
टेन न्यूज नेटवर्क
GREATER NOIDA News (24/11/2025): फेडरेशन ऑफ आरडब्ल्यूएज़ (RWA’s) ग्रेटर नोएडा के संरक्षण में ओमिक्रोन-03 आरडब्ल्यूए का चुनाव रविवार, 23 नवंबर 2025 को शांतिपूर्ण एवं लोकतांत्रिक माहौल में संपन्न हुआ। यह चुनाव फेडरेशन के संरक्षक रणजीत प्रधान और धर्मवीर मावी की देखरेख में आयोजित किया गया।
कुल 661 मतदाताओं में से 482 मतदाताओं ने मतदान कर अपनी भागीदारी दर्ज की। मतदान के बाद हुई गणना में परिणाम इस प्रकार रहे—
अध्यक्ष पद पर राजेंद्र उर्फ राजा मावी ने श्रीमती सरिता नागर को 57 मतों से हराकर जीत दर्ज की।
महासचिव पद पर पंकज कुमार को विजय प्राप्त हुई, उन्होंने दिनेश यादव को 47 मतों से पराजित किया।
कोषाध्यक्ष पद पर अनिल शर्मा ने गोपीनाथ पांडे को 85 मतों से मात देते हुए जीत हासिल की।

चुनाव के दौरान फेडरेशन के अध्यक्ष देवेंद्र टाइगर, पूर्व महासचिव दीपक कुमार भाटी (एडवोकेट), देवराज नगर, आजाद आधाना, अरविंद पहलवान, उपेन्द्र सिंह, मोनू राघव, बीरेश बेसला, अहलकार प्रधान, प्रमोद भाटी, पंकज नगर तथा अनिल सिंह चुनाव समिति के सदस्यों के रूप में प्रक्रिया की निगरानी में उपस्थित रहे।

चुनाव परिणाम घोषित होने के बाद फेडरेशन के पदाधिकारियों और समर्थकों ने विजयी उम्मीदवारों को बधाई दी और उम्मीद जताई कि नई टीम क्षेत्र के विकास, सुविधाओं और सामुदायिक समन्वय को प्राथमिकता देगी।
प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति , दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।
टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.
Discover more from टेन न्यूज हिंदी
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
टिप्पणियाँ बंद हैं।