श्री अय्यप्पा मंदिर नोएडा: मंडल पूजा महोत्सव में भजन प्रस्तुति को मिली सराहना
टेन न्यूज़ नेटवर्क
Noida News (23/11/2025): आज रविवार को श्री अय्यप्पा मंदिर, सेक्टर-62, नोएडा में आयोजित मंडल पूजा समारोह (Mandala Puja Ceremony) में भक्तों की उपस्थिति और उत्साह देखते ही बनता था। कार्यक्रम में प्रस्तुत किया गया भजन संध्या का विशेष सत्र अत्यंत भावपूर्ण रहा, जिसे सभी भक्तों ने हृदय से सराहा। भजन प्रस्तुति ने पूरे वातावरण को दिव्य और भक्तिमय बना दिया।
इस अवसर पर NASS के सचिव वेणुगोपाल, शाजी, NASS कोषाध्यक्ष मोहनन, मधु नायर, सुरेशकुट्टी, तथा प्रसिद्ध गुरु आर. वी. त्यागराजन की गरिमामयी उपस्थिति रही। सभी ने कार्यक्रम की सफलता और भक्तों की सक्रिय भागीदारी की प्रशंसा की।

मंडल पूजा के दौरान विभिन्न पूजा-विधियों, भगवथा पारायणम्, भजन कार्यक्रम तथा दीपराधना का सुंदर आयोजन किया गया। आयोजकों ने सभी भक्तों और समाजसेवकों का धन्यवाद ज्ञापित किया और भविष्य में भी ऐसे सांस्कृतिक एवं आध्यात्मिक कार्यक्रमों में सहयोग की अपील की।।
प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति , दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।
टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.
Discover more from टेन न्यूज हिंदी
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
टिप्पणियाँ बंद हैं।