समाजवादी पार्टी से जुड़ना मेरी वैचारिक यात्रा का स्वाभाविक परिणाम: राजकुमार भाटी, प्रवक्ता
टेन न्यूज नेटवर्क
Greater Noida News (21/11/2025): समाजवादी विचारधारा से अपनी वैचारिक निकटता का उल्लेख करते हुए समाजवादी पार्टी के प्रवक्ता राजकुमार भाटी ने बताया कि समाजवादी पार्टी से उनका जुड़ाव किसी तात्कालिक निर्णय का परिणाम नहीं था, बल्कि एक लम्बे वैचारिक सफर का निष्कर्ष था। उन्होंने कहा कि वह विचार से प्रारंभ से ही समाजवादी रहे हैं। 2009 में पार्टी की सदस्यता लेने से पहले वह ग्रेटर नोएडा में ‘देहात मोर्चा’ नामक संगठन का संचालन करते थे, जिसके झंडे पर ‘जय लोहिया’ लिखा होता था। यह उनके लोहिया विचारधारा से मजबूत जुड़ाव का संकेत देता है।
1987 में पत्रकारिता शुरू करने के बाद विभिन्न अखबारों में उनके लेख प्रकाशित होते रहे। फ्रीलांसिंग के दौरान भी वह सामाजिक और राजनीतिक मुद्दों पर लिखते रहे। उनके दो लेख संग्रह ‘आग जलनी चाहिए’ और ‘कहानी अनकही’ में शामिल शुरुआती लेखों में भी समाजवादी सोच स्पष्ट झलकती है। उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी से जुड़ना उनकी वैचारिक यात्रा का विस्तार था, न कि उसकी शुरुआत।
2007 के विधानसभा चुनावों के बाद साथियों की राय बनी कि उन्हें किसी राजनीतिक दल से जुड़कर संगठनात्मक रूप से काम करना चाहिए। कांग्रेस उस समय प्रभावहीन हो चुकी थी और बीजेपी की विचारधारा उनसे मेल नहीं खाती थी। ऐसे में उनके सामने सपा और बसपा दो विकल्प थे। छह महीनों तक दोनों दलों की विचारधारा, कार्यशैली और नेतृत्व का गहराई से विश्लेषण किया गया।
बीएसपी के कई नेताओं से मुलाकात के दौरान उन्हें संगठनात्मक व्यवहार, संवाद और आर्थिक अपेक्षाओं को लेकर असंतोष तथा असंतुलन दिखाई दिया। इसके विपरीत समाजवादी पार्टी में नेतृत्व का कार्यकर्ताओं के प्रति भरोसा, संवाद और सहयोग का भाव देखने को मिला। उनके अनुसार सपा नेतृत्व की सबसे बड़ी विशेषता यह है कि वह कार्यकर्ताओं को अपना मानकर उनके साथ खड़ा रहता है और वचन का पालन करता है। इसी वजह से उन्होंने समाजवादी पार्टी को अपना राजनीतिक घर चुना।।
प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति , दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।
टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.
Discover more from टेन न्यूज हिंदी
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
टिप्पणियाँ बंद हैं।