Greater Noida News (20/11/2025): भारतीय जनता पार्टी, ग्रेटर नोएडा मण्डल द्वारा संचालित “SIR Activity” अभियान मण्डल के सभी बूथों पर सुचारू एवं प्रभावी ढंग से जारी है। अभियान के तहत भारत निर्वाचन आयोग द्वारा निर्धारित “गणना प्रपत्र” का घर-घर वितरण और सत्यापन कार्य तेज गति से आगे बढ़ रहा है।
बीएलओ एवं बीएलए-2 टीमें प्रत्येक घर तक पहुँचकर गणना प्रपत्र की प्रतियाँ नागरिकों को उपलब्ध करा रही हैं। पात्र नागरिकों से प्रपत्र भरवाकर एक प्रति टीम द्वारा सुरक्षित रखी जा रही है, जबकि दूसरी प्रति जाँच-प्रक्रिया पूर्ण होने के बाद संबंधित निर्वाचक अधिकारी को सौंपी जा रही है।
अभियान के शुरुआती चरण में नए प्रपत्र को लेकर आमजन को कुछ कठिनाइयों का सामना करना पड़ा, लेकिन सभी बूथों पर तैनात बीएलओ और बीएलए-2 अधिकारियों ने तत्परता से समस्याओं का समाधान किया और प्रक्रिया को सरल बनाया।
दोपहर बाद विजिलेंस अधिकारी सुश्री ममता चौधरी (लेखपाल) ने डेल्टा-1 कम्युनिटी सेंटर पहुँचकर कार्यों की प्रगति का निरीक्षण किया। उन्होंने अभियान की गति पर संतोष व्यक्त करते हुए निर्देश दिया कि निर्धारित समयसीमा 4 दिसंबर 2025 तक सभी कार्य हर हाल में पूर्ण किए जाएँ। निरीक्षण के दौरान बीएलओ प्रियंका कसाना, श्वेता वर्मा, अवधेश कुमार, सुनील कुमार तथा बीएलए-2 भगवत प्रसाद शर्मा (मीडिया प्रभारी, भाजपा ग्रेटर नोएडा मण्डल) उपस्थित रहे।

SIR प्रक्रिया के सभी जाँच बिंदुओं के सत्यापन में प्रशासन ईमानदारी, पारदर्शिता और निष्ठा के साथ कार्य कर रहा है। टीमें लगातार घर-घर जाकर नागरिकों से संवाद स्थापित कर अभियान को गति दे रही हैं। वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी भी दिन-रात कार्य को समयबद्ध ढंग से पूरा करने में जुटे हुए हैं।
इसी क्रम में जनप्रतिनिधियों की सक्रिय भागीदारी ने अभियान को और अधिक मजबूती दी है। दादरी विधायक तेजपाल सिंह नागर एवं विधायक प्रतिनिधि योगेश सिंह विभिन्न बूथों पर पहुँचकर प्रगति की समीक्षा कर चुके हैं। उन्होंने बीएलओ स्वाति यादव, पूनम वर्मा तथा बीएलए-2 सार्थक झा के साथ कार्यों का अवलोकन किया और शक्ति केंद्र-12 के संयोजक शेखर झा से भी विस्तृत चर्चा की।
जनप्रतिनिधियों व जमीनी स्तर पर कार्यरत टीमों के समर्पित प्रयासों से कार्यकर्ताओं में उत्साह बढ़ा है तथा SIR कार्यक्रम अपने लक्ष्य की ओर तीव्र गति से अग्रसर है।।
प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति , दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।
टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.
Discover more from टेन न्यूज हिंदी
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
टिप्पणियाँ बंद हैं।