रबूपुरा में निर्माणाधीन मकान गिरा, चार मजदूरों की दर्दनाक मौत; जेवर विधायक धीरेंद्र सिंह मौके पर पहुंचे

टेन न्यूज़ नेटवर्क

Greater Noida News (20/11/2025): थाना रबूपुरा क्षेत्र के ग्राम नगला हुकम सिंह में बुधवार को बड़ा हादसा हो गया, जब महावीर सिंह पुत्र रघुनाथ सिंह के निर्माणाधीन मकान की तीसरी मंजिल का लेंटर शटरिंग खोलते समय अचानक भरभराकर गिर गया। हादसा इतना भीषण था कि मौके पर काम कर रहे मजदूर भारी मलबे के नीचे दब गए और क्षेत्र में अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस, फायर सर्विस और NDRF की टीमें सक्रिय हुईं और राहत-बचाव का काम शुरू किया गया।

घटना में दो मजदूर—दानिश पुत्र आशिक (21 वर्ष) निवासी शेखपुरा, अलीगढ़ और फरदीन पुत्र सरफराज (18 वर्ष) निवासी रावलपट्टी नई बस्ती, थाना जेवर—गंभीर रूप से घायल हुए। दोनों को अस्पताल में उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई और उनकी स्थिति सामान्य बताई गई है।

वहीं चार मजदूरों की जान नहीं बच सकी। मलबे में दबने से जीशान पुत्र जाहिद (22 वर्ष), शाकिर पुत्र सरफराज (38 वर्ष), कामिल पुत्र सरफराज (20 वर्ष) तीनों निवासी रावलपट्टी नई बस्ती, थाना जेवर, तथा नदीम पुत्र निजामुद्दीन (25 वर्ष) निवासी कालछीना, मोदीनगर, गाजियाबाद की मौत हो गई। सभी को गंभीर हालत में अस्पताल ले जाया गया, जहाँ डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। मौत की खबर से मृतकों के परिवारों में कोहराम मच गया।

घटना की सूचना मिलते ही जेवर विधायक धीरेंद्र सिंह मौके पर पहुंचे और रेस्क्यू अभियान का निरीक्षण किया। उन्होंने अधिकारियों को राहत-बचाव कार्य तेज करने के निर्देश दिए। विधायक ने कहा कि यह अत्यंत दुखद घटना है, और NDRF व फायर सर्विस की टीमों ने युद्धस्तर पर रेस्क्यू अभियान चलाया। उन्होंने आश्वासन दिया कि प्रदेश सरकार पीड़ित परिवारों के साथ खड़ी है और हर संभव सहायता प्रदान की जाएगी।

स्थानीय ग्रामीण भी बचाव दलों के साथ जुड़कर मलबा हटाने में सहयोग करते रहे। पुलिस और प्रशासन ने भारी मशीनों व विशेष उपकरणों की मदद से कई घंटे तक रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया।

थाना रबूपुरा पुलिस ने घटना के बाद संबंधित निर्माणकर्ता के खिलाफ अभियोग पंजीकृत कर लिया है। पुलिस का कहना है कि निर्माण कार्य में सुरक्षा मानकों की अनदेखी की आशंका है। मामले की तकनीकी जांच कराई जाएगी और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

हादसे ने इलाके में शोक और दहशत का माहौल पैदा कर दिया है तथा परिवारों पर दुख का पहाड़ टूट पड़ा है।


प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति ,   दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।

टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.


Discover more from टेन न्यूज हिंदी

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

टिप्पणियाँ बंद हैं।