पटना में नीतीश सरकार का शपथ ग्रहण: NDA के सभी घटक दलों के नेताओं को मिलेगा मंत्री पद
टेन न्यूज नेटवर्क
Bihar News (20 November 2025): बिहार के लिए आज का दिन ऐतिहासिक बनने जा रहा है। पटना के गांधी मैदान में आज राज्य की नई सरकार का शपथ ग्रहण समारोह आयोजित होगा, जिसमें जेडीयू नेता नीतीश कुमार दसवीं बार मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे। इस भव्य कार्यक्रम में उनके साथ दो उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी और विजय कुमार सिन्हा भी शपथ लेंगे। इसके साथ ही NDA के सभी घटक दलों से चुनिंदा चेहरों को मंत्री पद की जिम्मेदारी सौंपी जाएगी।
बीजेपी (BJP) से संभावित मंत्रियों की सूची काफी लंबी है, जिसमें सम्राट चौधरी, विजय कुमार सिन्हा, मंगल पांडेय, डॉ. दिलीप जायसवाल (एमएलसी), नितिन नबीन, रामकृपाल यादव, संजय सिंह ‘टाइगर’, अरुण शंकर प्रसाद, सुरेंद्र मेहता, नारायण प्रसाद, रमा निषाद, लखेंद्र पासवान, श्रेयसी सिंह और डॉ. प्रमोद कुमार चंद्रवंशी (एमएलसी) शामिल हैं।
जेडीयू (JDU) से विजय कुमार चौधरी, श्रवण कुमार, विजेंद्र यादव, अशोक चौधरी, लेसी सिंह, जमा खान और मदन को मंत्रिपद मिलने की चर्चा है।
हम (HAM) से संतोष कुमार सुमन को जगह मिल सकती है।
एलजेपी (LJP-R) की ओर से बखरी से संजय कुमार (पासवान) और महुआ से संजय सिंह का नाम सामने आया है।
रालोमो (RLM) से दीपक प्रकाश को मंत्रिपद मिलने की संभावना जताई जा रही है।
NDA के सभी घटक दल जेडीयू, बीजेपी, हम, रालोमो और एलजेपी (रामविलास) से नेताओं को इस बार मंत्रिमंडल में शामिल किया जा रहा है। इसी वजह से शपथ ग्रहण समारोह को लेकर बिहार की राजनीति में उत्सुकता चरम पर है। नई सरकार के गठन के साथ बिहार की राजनीति में एक नया अध्याय शुरू होने जा रहा है, जहाँ सत्ता संतुलन और सहयोगी दलों की भूमिका अहम मानी जा रही है।।
प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति , दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।
टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.
Discover more from टेन न्यूज हिंदी
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
टिप्पणियाँ बंद हैं।