Greater Noida Breaking: निर्माणाधीन मकान गिरने से हुआ बड़ा हादसा, 5 मजदूर दबे

टेन न्यूज नेटवर्क

GREATER NOIDA News (19/11/2025): रबूपुरा थाना क्षेत्र के नगला हुकुम सिंह गांव में बुधवार को निर्माणाधीन मकान का लेंटर गिरने से बड़ा हादसा हो गया। शटरिंग खोलने के दौरान अचानक ढांचा ढह गया, जिससे मौके पर काम कर रहे पांच मजदूर मलबे में दब गए। घटना के बाद पूरे इलाके में अफरा-तफरी मच गई।

स्थानीय लोगों और राहत दल ने तुरंत बचाव कार्य शुरू किया और तीन मजदूरों को गंभीर अवस्था में मलबे से बाहर निकाला। एम्बुलेंस से सभी घायलों को इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया, जहां डॉक्टरों ने उनकी स्थिति को नाजुक बताया है। मलबे में दो और मजदूरों के दबे होने की आशंका बनी हुई है और उन्हें निकालने के लिए जेसीबी की मदद से तेजी से मलबा हटाया जा रहा है।

स्थानीय लोगों के अनुसार मकान की तीसरी मंजिल पर लेंटर डाला गया था। बुधवार सुबह उसकी शटरिंग हटाई जा रही थी कि अचानक पूरा ढांचा भरभराकर गिर पड़ा। मकान महावीर नामक व्यक्ति का बताया जा रहा है, जो गांव में तीन मंजिला निर्माण करवा रहा था।

हादसे की सूचना मिलते ही रबूपुरा एसएचओ सुजीत उपाध्याय समेत पुलिस टीम और प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंच गए। उन्होंने राहत कार्यों की निगरानी करते हुए मलबा हटाने के लिए अतिरिक्त मशीनें लगवाईं। पुलिस ने निर्माण कार्य में संभावित लापरवाही को देखते हुए ठेकेदार और भवन निर्माण से जुड़े अन्य जिम्मेदार लोगों से पूछताछ शुरू कर दी है। घटना के बाद ग्रामीणों की बड़ी संख्या मौके पर जुट गई। लोगों का कहना है कि निर्माण कार्य में लापरवाही और कमजोर शटरिंग के कारण यह गंभीर हादसा हुआ। ग्रामीणों ने पुलिस के साथ मिलकर लगातार बचाव कार्य में सहयोग किया और अभी भी मौके पर मौजूद हैं।

एसएचओ सुजीत उपाध्याय ने बताया कि, दो मजदूर अभी भी लापता हैं। आशंका है कि वे मलबे के नीचे दबे हो सकते हैं। राहत अभियान जारी है और सभी कोशिशें की जा रही हैं कि उन्हें जल्द से जल्द सुरक्षित बाहर निकाला जाए। हादसे की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने मामले की विस्तृत जांच शुरू कर दी है।


प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति ,   दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।

टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.


Discover more from टेन न्यूज हिंदी

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

टिप्पणियाँ बंद हैं।