73वीं यूपी पुलिस वॉलीबॉल क्लस्टर प्रतियोगिता संपन्न, 11 जोनों के 584 खिलाड़ी हुए शामिल

टेन न्यूज़ नेटवर्क

Gautam Buddha Nagar News (18/11/2025): पुलिस कमिश्नरेट गौतमबुद्ध नगर के रिज़र्व पुलिस लाइन्स स्थित खेल मैदान में 14 से 17 नवंबर तक आयोजित 73वीं उत्तर प्रदेश पुलिस वॉलीबॉल क्लस्टर (Volleyball and Sepak Takraw) प्रतियोगिता–2025 का सोमवार को भव्य समापन हुआ। प्रतियोगिता पुलिस कमिश्नर गौतमबुद्ध नगर लक्ष्मी सिंह (Police Commissioner Laxmi Singh) के निर्देशन में आयोजित की गई, जिसमें यूपी पुलिस के 11 जोनों की पुरुष और महिला टीमों के 584 खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया।

मुख्य अतिथि अपर पुलिस आयुक्त (मुख्यालय) अजय कुमार ने 73वीं उत्तर प्रदेश पुलिस वॉलीबॉल क्लस्टर प्रतियोगिता–2025 (73rd Uttar Pradesh Police Volleyball Cluster Competition – 2025) समापन समारोह में विजेता टीमों को ट्रॉफी प्रदान की।

विजेताओं के परिणाम इस प्रकार रहे:-

वॉलीबॉल (पुरुष वर्ग)
फाइनल: मेरठ जोन बनाम वाराणसी जोन
परिणाम: मेरठ जोन 3–2 से विजेता

सेपक टकरा (पुरुष वर्ग – डबल्स इवेंट)
फाइनल: PAC पश्चिमी जोन बनाम PAC मध्य जोन
परिणाम: PAC पश्चिमी जोन विजेता

सेपक टकरा (पुरुष वर्ग – रेगू इवेंट)
फाइनल: PAC पश्चिमी जोन बनाम PAC मध्य जोन
परिणाम: PAC पश्चिमी जोन विजेता

सेपक टकरा (पुरुष वर्ग – क्वाड इवेंट)
फाइनल: PAC मध्य जोन बनाम लखनऊ जोन
परिणाम: PAC मध्य जोन विजेता

वॉलीबॉल (महिला वर्ग)
फाइनल: मेरठ जोन बनाम गोरखपुर जोन
परिणाम: मेरठ जोन विजेता

सेपक टकरा (महिला वर्ग – डबल्स इवेंट)
फाइनल: वाराणसी जोन बनाम बरेली जोन
परिणाम: वाराणसी जोन विजेता

सेपक टकरा (महिला वर्ग – रेगू इवेंट)
फाइनल: लखनऊ जोन बनाम बरेली जोन
परिणाम: लखनऊ जोन विजेता

सेपक टकरा (महिला वर्ग – क्वाड इवेंट)
फाइनल: लखनऊ जोन बनाम बरेली जोन
परिणाम: लखनऊ जोन विजेता

समापन समारोह में रहे अधिकारी उपस्थित

समापन कार्यक्रम में सह-आयोजन सचिव एवं पुलिस उपायुक्त लाइन शैलेन्द्र कुमार सिंह, सहायक पुलिस आयुक्त लाइन राकेश प्रताप सिंह, प्रतिसार निरीक्षक प्रथम सुरेश रॉय, प्रतिसार निरीक्षक द्वितीय कृष्णवीर सिंह सहित अनेक अधिकारी मौजूद रहे।

प्रतियोगिता का संचालन निरीक्षक सुनील भारद्वाज ने किया। अंत में मुख्य आयोजन समिति की ओर से पुलिस उपायुक्त लाइन शैलेन्द्र कुमार सिंह ने धन्यवाद ज्ञापन प्रस्तुत किया।।


प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति ,   दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।

टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.


Discover more from टेन न्यूज हिंदी

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

टिप्पणियाँ बंद हैं।