मुंद्रा बंदरगाह पर डीआरआई की बड़ी कार्रवाई, 5 करोड़ के तस्करी वाले चीनी पटाखे जब्त

टेन न्यूज नेटवर्क

National News (17 November 2025): राजस्व खुफिया निदेशालय (डीआरआई) ने अवैध आयात पर बड़ी कार्रवाई करते हुए ऑपरेशन “फायर ट्रेल” के तहत मुंद्रा बंदरगाह पर करीब 5 करोड़ रुपये मूल्य के तस्करी किए गए पटाखे जब्त किए हैं। डीआरआई ने चीन से आए एक संदिग्ध 40 फीट लंबे कंटेनर की जांच की, जिसे आधिकारिक दस्तावेजों में “गिलास सेट” और “फूलदान” बताया गया था। जांच के दौरान अधिकारियों को गिलास सेट के ऊपरी हिस्से के पीछे 30,000 चीनी पटाखे छिपे हुए मिले।

इससे पहले भी, अक्टूबर 2025 में डीआरआई ने मुंबई और तूतीकोरिन बंदरगाहों पर चीनी पटाखों के अवैध आयात के प्रयासों को नाकाम किया था। विदेश व्यापार नीति के तहत आईटीसी (एचएस) वर्गीकरण में पटाखों का आयात ‘प्रतिबंधित’ श्रेणी में आता है और इसके लिए डीजीएफटी तथा पीईएसओ से वैध लाइसेंस अनिवार्य है। पकड़े गए आयातक के पास किसी भी प्रकार का वैध दस्तावेज़ नहीं था और उसने स्वीकार किया कि वह आर्थिक लाभ के लिए माल की तस्करी कर रहा था।

डीआरआई ने प्रतिबंधित चीनी पटाखों को उनके कवर कार्गो सहित 15 नवंबर 2025 को सीमा शुल्क अधिनियम, 1962 के तहत जब्त कर लिया। इस तस्करी ऑपरेशन के मुख्य साजिशकर्ता और वित्तपोषक को गिरफ्तार कर लिया गया है।

अधिकारियों के अनुसार, ऐसे खतरनाक विस्फोटक पदार्थों का अवैध आयात जन सुरक्षा, राष्ट्रीय सुरक्षा, बंदरगाह अवसंरचना और लॉजिस्टिक्स प्रणाली के लिए गंभीर खतरा पैदा करता है। डीआरआई ने कहा है कि वह संगठित तस्करी नेटवर्क का पता लगाने और उन्हें ध्वस्त करने के अपने मिशन पर लगातार दृढ़ता से कार्य करता रहेगा ताकि देश के व्यापार और सुरक्षा ढांचे की अखंडता बनी रहे।।


प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति ,   दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।

टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.


Discover more from टेन न्यूज हिंदी

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

टिप्पणियाँ बंद हैं।