Greater Noida में ‘विकसित भारत–विकसित उत्तर प्रदेश 2047’ विषय पर विशेष व्याख्यान का आयोजन
टेन न्यूज़ नेटवर्क
Greater Noida News (15/11/2025): गौतम बुद्ध विश्वविद्यालय में शुक्रवार को विकसित भारत–विकसित उत्तर प्रदेश 2047 (India – Developed Uttar Pradesh 2047) विषय पर विशेष व्याख्यान कार्यक्रम आयोजित हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. राणा प्रताप सिंह ने मुख्य अतिथियों मुख्यमंत्री के शिक्षा सलाहकार एवं पूर्व UGC चेयरमैन प्रो. डी.पी. सिंह, मुख्यमंत्री के सलाहकार एवं पूर्व औषधि महानियंत्रक भारत सरकार डॉ. जी.एन. सिंह, तथा डेलॉइट के प्रतिनिधि अरविंद गुप्ता का स्वागत कर किया।
मुख्य वक्ता प्रो. डी.पी. सिंह ने विश्वविद्यालय परिसर की सराहना करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (Chief Minister Yogi Adityanath) का लक्ष्य है कि गौतम बुद्ध विश्वविद्यालय भविष्य में दुनिया के सर्वोत्तम विश्वविद्यालयों में शामिल हो। उन्होंने कहा कि विश्वविद्यालय केवल इमारतों का समूह नहीं, बल्कि वह स्थान है जहाँ विद्यार्थी अपना व्यक्तित्व गढ़ते हैं, चिंतन विकसित करते हैं और जीवन के लक्ष्य तय करते हैं। विकसित भारत 2047 की अवधारणा को समझाते हुए उन्होंने ने बताया कि समग्र, सांस्कृतिक और आध्यात्मिक विकास मिलकर ही वास्तविक विकास को पूर्णता देते हैं। राष्ट्रीय शिक्षा नीति को उन्होंने भारत के विकास और विश्व नेतृत्व के लिए महत्वपूर्ण दस्तावेज बताया।
साथ ही प्रो. डी.पी. सिंह ने कहा कि उत्तर प्रदेश में हाल के वर्षों में तेज गति से समग्र विकास हुआ है, निवेश बढ़ा है और राज्य के अलग-अलग क्षेत्रों में नए संस्थानों की स्थापना तेजी से हो रही है। उन्होंने विद्यार्थियों (Students) से सामाजिक, स्थानीय, राष्ट्रीय और वैश्विक स्तर पर प्रासंगिक कार्य करने का आह्वान किया।

मुख्यमंत्री के सलाहकार डॉ. जी.एन. सिंह ने कहा कि आने वाले वर्षों में उत्तर प्रदेश ‘उत्तम प्रदेश’ के रूप में उभरेगा। उन्होंने कहा कि फिलहाल राज्य की GDP 35 लाख करोड़ रुपये है, जो अगले चार साल में बढ़कर 90 लाख करोड़ रुपये तक पहुँचने का अनुमान है। उन्होंने बताया कि आज उत्तर प्रदेश देश की दूसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था (Economy) है और भारत की कुल GDP में 12% का योगदान करता है। साथ ही डॉ. सिंह ने कहा कि भारत दुनिया का सबसे युवा देश है और आज 200 से अधिक देशों को औषधि निर्यात कर रहा है। उन्होंने विद्यार्थियों से कहा कि वे अपनी क्षमता और कौशल के आधार पर वैश्विक स्तर पर अपना नाम रोशन करें।
डेलॉइट के प्रतिनिधि अरविंद गुप्ता ने विकसित भारत और विकसित उत्तर प्रदेश 2047 की रूपरेखा समझाते हुए कहा कि राज्य का भविष्य युवाओं की शिक्षा, कौशल और नवाचार पर आधारित है।

कुलपति प्रो. राणा प्रताप सिंह ने कहा कि विद्यार्थियों को प्रतिदिन स्वयं को बेहतर बनाने का प्रयास करना चाहिए और किसी एक क्षेत्र में विशेषज्ञता हासिल करनी चाहिए।
उन्होंने कहा कि भौतिक उन्नति के साथ-साथ आध्यात्मिक विकास भी आवश्यक है। कार्यक्रम संयोजक और हिंदू अध्ययन केंद्र के अध्यक्ष डॉ. अक्षय सिंह ने धन्यवाद प्रस्ताव के साथ हुआ। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश के विकास के बिना भारत का समग्र विकास संभव नहीं है। कार्यक्रम में विश्वविद्यालय के रजिस्ट्रार, अधिष्ठाता, विभागाध्यक्ष, प्राध्यापक तथा बड़ी संख्या में छात्र उपस्थित रहे। कार्यक्रम का समापन राष्ट्रगान के साथ किया।।
प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति , दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।
टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.
Discover more from टेन न्यूज हिंदी
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
टिप्पणियाँ बंद हैं।