नोएडा में GRAP Stage-III लागू, निर्माण कार्यों और पुराने वाहनों पर रोक

टेन न्यूज नेटवर्क

NOIDA News (12 नवंबर, 2025): दिल्ली-एनसीआर (Delhi-NCR) में बढ़ते प्रदूषण (Pollution) और गिरते वायु गुणवत्ता सूचकांक (AQI) के चलते Commission for Air Quality Management (CAQM) ने Graded Response Action Plan (GRAP) के तीसरे चरण (Stage-III) को लागू कर दिया है। इसके तहत नोएडा क्षेत्र में कई कड़ी पाबंदियाँ लागू कर दी गई हैं, जिनका तुरंत प्रभाव से पालन आवश्यक होगा।

नवीन ओखला औद्योगिक विकास प्राधिकरण (Noida Authority) की ओर से जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, अब नोएडा क्षेत्र में मेट्रो रेल, हॉस्पिटल और फ्लाईओवर से संबंधित परियोजनाओं को छोड़कर अन्य सभी निर्माण (Construction) गतिविधियाँ बंद रहेंगी। इसके अलावा BS-III पेट्रोल और BS-IV डीज़ल वाहनों का संचालन भी प्रतिबंधित रहेगा।

प्राधिकरण ने यह भी स्पष्ट किया है कि नोएडा क्षेत्र में संचालित Ready Mix Concrete (RMC) Plants और Stone Crushers को भी तत्काल प्रभाव से बंद रखा जाएगा। साथ ही किसी भी प्रकार की Demolition (ध्वस्तीकरण) गतिविधि पर भी रोक लगा दी गई है।

नोएडा प्राधिकरण ने सभी संस्थाओं और एजेंसियों को GRAP-III की गाइडलाइंस का सख्ती से पालन करने के निर्देश दिए हैं। निर्देशों का उल्लंघन पाए जाने पर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।


प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति ,   दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।

टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.


Discover more from टेन न्यूज हिंदी

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

टिप्पणियाँ बंद हैं।