दिल्ली MCD उपचुनाव: भाजपा प्रत्याशियों ने भरा नामांकन, सीएम रेखा गुप्ता और MoS हर्ष मल्होत्रा रहे मौजूद
टेन न्यूज नेटवर्क
New Delhi News (10 November 2025): दिल्ली नगर निगम के 12 वार्डों के उपचुनाव के लिए भाजपा प्रत्याशियों ने आज पार्टी के वरिष्ठ नेताओं, सांसदों, मंत्रियों और कार्यकर्ताओं की उपस्थिती में उत्साहपूर्वक नामांकन दाखिल किए। इस अवसर पर मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता, केंद्रीय राज्य मंत्री हर्ष मल्होत्रा, सांसदों, दिल्ली सरकार के मंत्रियों और पार्टी पदाधिकारियों ने विभिन्न वार्डों में प्रत्याशियों का उत्साहवर्धन किया।
दिल्ली भाजपा अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने कहा कि यह चुनाव कोई सरकार बनाने या गिराने का नहीं है, लेकिन दिल्ली के अलग-अलग कोनों में रहने वाले इन 12 वार्डों के लोग भाजपा के “दिल्ली बदलो, दिल्ली संवारो” संकल्प को मजबूत करने के लिए भाजपा को वोट देकर जिताएंगे।
चांदनी चौक वार्ड से प्रत्याशी सुमन कुमार गुप्ता और चांदनी महल वार्ड से प्रत्याशी सुनील शर्मा ने मंत्री रविन्द्र इंद्राज सिंह, सांसद प्रवीन खंडेलवाल, जिलाध्यक्ष अरविंद गर्ग और जिला प्रभारी राजेश भाटिया की उपस्थिती में नामांकन दाखिल किया।

शालीमार बाग-बी वार्ड 56 से अनिता जैन और अशोक विहार वार्ड 65 से वीना असीजा ने मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता और सांसद प्रवीन खंडेलवाल की उपस्थिति में नामांकन किया। रेखा गुप्ता ने कहा कि भाजपा प्रत्याशियों का समर्पण, मेहनत और कार्यशीलता उन्हें जनता के बीच विशेष स्थान दिलाती है। उन्हें अपने वार्ड की जनता का आशीर्वाद और स्नेह मिलेगा। उन्होंने कहा कि भाजपा ने ऐसे कर्मनिष्ठ कार्यकर्ताओं को प्रत्याशी बनाया है जो विकास, सेवा और सुशासन के लिए निरंतर कार्यरत रहेंगे।
विनोद नगर वार्ड से सरला चौधरी ने केंद्रीय राज्य मंत्री हर्ष मल्होत्रा, विधायक रवि नेगी, जिलाध्यक्ष विजेन्द्र धामा और पूर्व विधायक नसीब सिंह की मौजूदगी में नामांकन दायर किया।
ग्रेटर कैलाश वार्ड से अंजुम मंडल ने सांसद बाँसुरी स्वराज, विधायक शिखा रॉय, जिलाध्यक्ष रविन्द्र चौधरी और मंडल अध्यक्ष नरेश चौधरी की उपस्थिती में जामनगर हाउस में नामांकन दाखिल किया।
द्वारका बी वार्ड से मनीषा सहरावत ने सांसद कमलजीत सहरावत, मंत्री पंकज सिंह और विधायक संदीप सहरावत की मौजूदगी में नामांकन भरा। ढिचकाऊं कलां से रेखा रानी ने सांसद कमलजीत सहरावत, मंत्री पंकज सिंह और विधायक अभय वर्मा की उपस्थिती में नामांकन किया।

नारायणा वार्ड से डा. चंद्रकांता शिवानी ने नामांकन से पहले वार्ड में विजय संकल्प यात्रा निकाली, जिसमें सांसद बाँसुरी स्वराज, मंत्री आशीष सूद और जिलाध्यक्ष वीरेंद्र बब्बर शामिल हुए।
दक्षिणपुरी से रोहिणी राज और संगम विहार एक्सटेंशन से शुभ्राजीत गौतम ने एसडीएम साकेत कार्यालय में सांसद रामवीर सिंह बिधूड़ी, एनडीएमसी सदस्य दिनेश प्रताप सिंह, जिलाध्यक्ष माया बिष्ट और पूर्व महापौर जय प्रकाश की उपस्थिति में नामांकन दाखिल किया।
मुंडका वार्ड से जयपाल सिंह दराल ने सांसद योगेन्द्र चांदोलिया, मंत्री मनजिंदर सिंह सिरसा, विधायक मनोज शौकीन और गजेन्द्र दराल की मौजूदगी में हवन कर नामांकन दाखिल किया।
भाजपा मीडिया प्रमुख प्रवीण शंकर कपूर ने बताया कि सभी प्रत्याशी अब प्रचार में जुट जाएंगे और नामांकन सत्यापन के बाद पार्टी के वरिष्ठ नेता भी प्रचार अभियान की कमान संभालेंगे।।
प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति , दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।
टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.
Discover more from टेन न्यूज हिंदी
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
टिप्पणियाँ बंद हैं।