अवैध गांजे की बिक्री करने वाले तस्कर को पुलिस ने दबोचा, भारी मात्रा में गांजा बरामद

टेन न्यूज़ नेटवर्क

Greater Noida News (09/11/2025):‌ ग्रेटर नोएडा में थाना बीटा-2 पुलिस ने नशे के कारोबार पर एक और बड़ी कार्रवाई करते हुए अवैध गांजा (Illegal Marijuana) बेचने वाले एक तस्कर (Smuggler) को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उसके कब्जे से 1 किलो 580 ग्राम अवैध गांजा बरामद किया है।

पुलिस ने जानकारी देते हुए बताया कि 8 नवंबर को बीटा-2 थाना (Beta-2 Police Station) पुलिस टीम ने मुखबिर की सूचना पर गामा-2 के गेट नंबर 3 के पास बस स्टॉप के पीछे से आरोपी पवन कुमार को दबोचा और उसके पास से 1 किलो 580 ग्राम गांजा मिला, जिसे वह इलाके में बेचने की फिराक में था। गिरफ्तार आरोपी की पहचान पवन कुमार पुत्र सुमन सिंह, निवासी मकान नंबर 597, नंदग्राम आश्रम रोड, थाना नंदग्राम, जिला गाजियाबाद के रूप में हुई है। वर्तमान में वह ग्राम सिरसा, थाना कासना, जिला गौतमबुद्ध नगर में रहता था।

इस संबंध में थाना बीटा-2 में धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर किया है। पुलिस अब यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि आरोपी यह नशा कहां से लाता था और किन लोगों को सप्लाई करता था।।


प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति ,   दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।

टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.


Discover more from टेन न्यूज हिंदी

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

टिप्पणियाँ बंद हैं।