नोएडा में एक्टिव एनजीओ ग्रुप ने मनाया भारतीय महिला क्रिकेट टीम की विश्व कप जीत का जश्न
टेन न्यूज़ नेटवर्क
Noida News (09/11/2025): भारतीय महिला क्रिकेट टीम (Indian Women’s Cricket Team) की ऐतिहासिक वर्ल्ड कप (World Cup) जीत की खुशी में शनिवार की शाम नोएडा स्थित क्लब 27 में एक्टिव एनजीओ ग्रुप नोएडा (Active NGO Group Noida) द्वारा एक भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में नोएडा विधायक पंकज सिंह (Noida MLA Pankaj Singh) मौजूद रहे। कार्यक्रम में शहर के कई सामाजिक संगठनों और एनजीओ सदस्यों ने हिस्सा लिया।

कार्यक्रम के दौरान विधायक पंकज सिंह ने एक्टिव एनजीओ ग्रुप नोएडा के समाजसेवी कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि यह समूह शहर के आर्थिक और सामाजिक विकास में अहम भूमिका निभा रहा है। उन्होंने कहा कि “एक्टिव एनजीओ ग्रुप नोएडा समाज के उत्थान के लिए उत्कृष्ट कार्य कर रहा है। मैं शुरू से इस समूह से जुड़ा रहा हूं और हर पहल में सहभागी हूं। समाज की जो भी समस्याएं सामने रखी जाती हैं, उनके त्वरित समाधान के लिए मैं प्रतिबद्ध हूं। हम सभी मिलकर नोएडा को और बेहतर बनाएंगे।”

एक्टिव एनजीओ ग्रुप के सदस्य एवं नवरत्न फाउंडेशन्स के अध्यक्ष अशोक श्रीवास्तव ने बताया कि इस समूह की स्थापना कोरोना काल के दौरान की गई थी, जब समाज सेवा के क्षेत्र में समन्वय की आवश्यकता महसूस हुई थी। उन्होंने कहा कि “हमारा उद्देश्य था कि नोएडा की सभी सामाजिक संस्थाएं एक मंच पर आकर जरूरतमंदों की मदद करें। महामारी के समय हमने आर्थिक और आवश्यक सहयोग जरूरतमंदों तक पहुंचाया। अब हमारा प्रयास है कि अधिक से अधिक लोगों को आर्थिक रूप से सशक्त बनाया जाए और सीएसआर परियोजनाओं को प्रभावी ढंग से लागू किया जाए।”

नोवरा अध्यक्ष और एक्टिव एनजीओ ग्रुप के सदस्य रंजन तोमर ने बताया कि समूह समय-समय पर सामाजिक मुद्दों पर मीटिंग और गेट-टुगेदर आयोजित करता है। उन्होंने जानकारी दी कि आगामी महीने में एक बड़ी बैठक प्रस्तावित है, जिसमें विधायक पंकज सिंह के साथ मिलकर शहर की समस्याओं पर चर्चा की जाएगी और सामूहिक समाधान निकाले जाएंगे।

कार्यक्रम के अंत में मनोरंजन, गीत-संगीत और स्वादिष्ट भोजन के साथ जश्न का समापन सौहार्दपूर्ण माहौल में हुआ। इस अवसर पर एक्टिव एनजीओ ग्रुप नोएडा से जुड़े अनेक सदस्य उपस्थित रहे और भारतीय महिला क्रिकेट टीम की इस ऐतिहासिक उपलब्धि पर गर्व व्यक्त किया।

प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति , दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।
टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.
Discover more from टेन न्यूज हिंदी
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
टिप्पणियाँ बंद हैं।