व्हाट्सएप पर होगी हर शिकायत का समाधान: Greater Noida Authority ने शुरू की हेल्पलाइन सेवा

टेन न्यूज़ नेटवर्क

Greater Noida News (09/11/2025): ग्रेटर नोएडा शहरवासियों की शिकायतों के त्वरित और आसान निस्तारण के लिए ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण (Greater Noida Authority) ने नई पहल की है। अब नागरिकों को अपनी समस्याओं के समाधान के लिए प्राधिकरण कार्यालय के चक्कर लगाने की जरूरत नहीं पड़ेगी। प्राधिकरण ने नागरिक सुविधा बढ़ाने के उद्देश्य से व्हाट्सएप हेल्पलाइन नंबर 8800203912 जारी किया है।

इस व्हाट्सएप हेल्पलाइन के माध्यम से लोग जल आपूर्ति, सीवर जाम, सड़कों की मरम्मत, स्ट्रीट लाइट की खराबी या कूड़ा निस्तारण जैसी नागरिक सुविधाओं से जुड़ी किसी भी शिकायत को सीधे प्राधिकरण तक पहुंचा सकेंगे। शिकायत दर्ज होते ही संबंधित विभाग को तत्काल सूचना भेजी जाएगी, जिससे समस्याओं का समाधान जल्दी किया जा सकेगा।

ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण ने बताया कि इस डिजिटल व्यवस्था का उद्देश्य नागरिकों को आधुनिक तकनीक के माध्यम से सुविधाजनक सेवा प्रदान करना है। साथ ही, प्राधिकरण ने सभी नागरिकों से अपील की है कि शिकायत करते समय समस्या का स्पष्ट विवरण, क्षेत्र का नाम और एक फोटो अवश्य साझा करें। इससे विभाग को समस्या की सटीक जानकारी मिलेगी और निस्तारण की प्रक्रिया में तेजी आएगी।

नई व्हाट्सएप हेल्पलाइन सेवा से उम्मीद है कि शहर में नागरिक शिकायतों के समाधान की गति और पारदर्शिता दोनों में सुधार होगा, जिससे ग्रेटर नोएडा को एक स्मार्ट और बेहतर शहर बनाने की दिशा में नया कदम साबित होगा।।


प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति ,   दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।

टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.


Discover more from टेन न्यूज हिंदी

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

टिप्पणियाँ बंद हैं।