MCD उपचुनाव के लिए AAP ने प्रत्याशियों के नामों का किया ऐलान, किन नेताओं पर जताया भरोसा
टेन न्यूज़ नेटवर्क
New Delhi News (09 November 2025): आम आदमी पार्टी (AAP) ने दिल्ली नगर निगम (MCD) के आगामी उपचुनाव के लिए अपने उम्मीदवारों की घोषणा कर दी है। पार्टी की ओर से जारी सूची में 12 वार्डों के प्रत्याशियों के नाम शामिल हैं। दिल्ली AAP अध्यक्ष सौरभ भारद्वाज ने रविवार को उम्मीदवारों की आधिकारिक लिस्ट जारी करते हुए कहा कि पार्टी ने जमीनी कार्यकर्ताओं और क्षेत्रीय लोकप्रियता को ध्यान में रखकर उम्मीदवारों का चयन किया है।
जारी सूची के अनुसार, दक्षिणपुरी वार्ड से राम स्वरूप कनौजिया, संगम विहार A से अनुज शर्मा, ग्रेटर कैलाश से ईशना गुप्ता, और विनोद नगर से गीता रावत को टिकट दिया गया है। वहीं, शालीमार बाग B से बबीता अहलावत और आशोक विहार से सीमा विकास गोयल चुनावी मैदान में होंगी। पार्टी का मानना है कि ये उम्मीदवार स्थानीय मुद्दों को बखूबी समझते हैं और जनता के बीच मजबूत पकड़ रखते हैं।
इसके अलावा, चांदनी चौक से हर्ष शर्मा, चांदनी महल से मुदस्सिर उस्मान कुरैशी, द्वारका B से राजबाला सेहरावत, और मुंडका से अनिल लकड़ा को टिकट मिला है। वहीं, नरैना से राजन अरोड़ा और डीचाऊं कलां से केशव चौहान आम आदमी पार्टी के प्रत्याशी होंगे। पार्टी ने बताया कि इन सभी उम्मीदवारों ने अपने-अपने वार्डों में सक्रिय रूप से जनसंपर्क अभियान चलाया है और जनता से सीधा संवाद बनाए रखा है।
सौरभ भारद्वाज ने कहा कि “AAP अपने अच्छे काम और जनसेवा के दम पर इन उपचुनावों में एक बार फिर जीत हासिल करेगी। दिल्ली की जनता जानती है कि आम आदमी पार्टी ही वह विकल्प है, जो पारदर्शी, जवाबदेह और विकास पर केंद्रित राजनीति करती है।” उन्होंने सभी उम्मीदवारों को शुभकामनाएं दीं और जनता से अधिक से अधिक मतदान करने की अपील की।।

प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति , दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।
टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.
Discover more from टेन न्यूज हिंदी
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
टिप्पणियाँ बंद हैं।