फर्जी दस्तावेज़ों से साइबर फ्रॉड करने वाला गिरोह गिरफ्तार!

टेन न्यूज नेटवर्क

NOIDA News (09 नवंबर, 2025): थाना फेस-3 नोएडा पुलिस ने साइबर अपराध (Cyber Crime) से जुड़े एक बड़े नेटवर्क का पर्दाफाश करते हुए चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। ये सभी आरोपी फर्जी दस्तावेज़ों (Fake Documents) का प्रयोग कर बैंक अकाउंट खोलते थे और फिर इन खातों को डिजिटल अरेस्ट (Digital Arrest) जैसे साइबर अपराधों में इस्तेमाल करने के लिए साइबर अपराधियों को बेचते थे।

गिरफ्तार किए गए आरोपियों में वरूण प्रताप सिंह, सार्थक गुप्ता, अर्थव दीक्षित और मोनू यादव शामिल हैं। पुलिस ने इन्हें सैक्टर-66 स्थित ग्रीन बेल्ट से गिरफ्तार किया। आरोपियों के खिलाफ थाना फेस-3 में मुकदमा संख्या 483/2025 धारा 318/338/336/420(2) बीएनएस व 66 डी आईटी एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है।

पुलिस जांच में खुलासा हुआ कि आरोपी बैंक अकाउंट से जुड़ी किट — जिसमें चेकबुक, डेबिट कार्ड और सिम शामिल होती थी — 60,000 रुपये प्रति अकाउंट के हिसाब से बेचते थे। प्रत्येक सक्रिय अकाउंट से प्रतिदिन लगभग 50,000 रुपये की अवैध कमाई होती थी। इन खातों की लिमिट 50 लाख से 5 करोड़ रुपये तक तय की जाती थी।

आरोपियों का यह गिरोह टेलीग्राम और व्हाट्सऐप (Telegram, WhatsApp) पर disappearing चैट्स और वॉइस कॉल के जरिए संवाद करता था, ताकि कोई डिजिटल सबूत न छोड़ा जा सके। इनके कब्जे से 4 मोबाइल फोन, 7 डेबिट कार्ड, एक चेकबुक और एक सफेद रंग की बलेनो कार (UP84 AM 2186) बरामद की गई है।

नोएडा पुलिस ने बताया कि गिरोह का सरगना मोनू यादव अकाउंट किट सप्लाई करने का काम करता था, जबकि बाकी आरोपी फर्जी दस्तावेज़ तैयार कर खाते खुलवाते थे। पुलिस अन्य फरार आरोपियों की तलाश में दबिश दे रही है।


प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति ,   दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।

टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.


Discover more from टेन न्यूज हिंदी

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

टिप्पणियाँ बंद हैं।