विधायक तेजपाल नागर ने ग्राम चिटहैरा में विकास कार्यों की प्रगति का लिया जायजा
टेन न्यूज़ नेटवर्क
Greater Noida News (08/11/2025): दादरी विधायक तेजपाल नागर ने आज शनिवार को दादरी विधानसभा क्षेत्र के ग्राम चिटहैरा में चल रहे विकास कार्यों (Development Works) का स्थलीय निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने ग्रामीणों से संवाद कर उनकी समस्याएं, आवश्यकताएं और सुझाव सुने।
दादरी विधायक तेजपाल नागर (Dadri MLA Tejpal Nagar) ने मौके पर मौजूद अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि सभी परियोजनाएं गुणवत्ता मानकों के अनुरूप और निर्धारित समयसीमा के भीतर पूरी की जाएं। उन्होंने कहा कि सरकार की मंशा है कि ग्रामीण क्षेत्रों का सर्वांगीण विकास सुनिश्चित हो और जनता को बुनियादी सुविधाएं समय पर उपलब्ध हों।

साथ ही विधायक तेजपाल नागर ने यह भी स्पष्ट किया कि विकास कार्यों में कोई भी लापरवाही या ढिलाई बर्दाश्त नहीं की जाएगी, और प्रत्येक परियोजना की निगरानी नियमित रूप से की जाएगी ताकि योजनाओं का लाभ सीधे जनता तक पहुंचे।।
प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति , दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।
टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.
Discover more from टेन न्यूज हिंदी
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
टिप्पणियाँ बंद हैं।