GREATER NOIDA News (07/11/2025): ग्रेटर नोएडा के थाना सूरजपुर पुलिस ने ग्राम लखनावली में ऑफिस में घुसकर मारपीट (Beating) करने के मामले में तेज़ कार्रवाई करते हुए फरार चल रहे चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आज शुक्रवार को पुलिस ने आरोपियों को लखनावली तिराहे से दबोचा है।
पुलिस ने जानकारी देते हुए बताया कि 6 नवम्बर 2 को ग्राम लखनावली निवासी वादी ने थाना सूरजपुर (Surajpur Police Station) में शिकायत दर्ज कराई। शिकायत में बताया था कि कुछ लोगों ने उसके ऑफिस में घुसकर गाली-गलौज करते हुए उस पर और उसके भाई पर हमला किया। हमले में दोनों को गंभीर चोटें आई थीं। इस मामले में पुलिस ने वादी की तहरीर पर मुकदमा दर्ज किया गया।
जांच के दौरान पुलिस ने वारदात में शामिल चारों आरोपियों का नाम सामने आया। उनकी पहचान श्यामवीर पुत्र जयवीर, अमित सारस्वत पुत्र हरिशंकर सारस्वत, प्रदीप उर्फ पप्पन पुत्र विजय और भूरा उर्फ भूपेन्द्र पुत्र सतपाल के रूप में हुई। शुक्रवार को पुलिस ने लखनावली तिराहे के पास से चारों को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपी श्यामवीर का आपराधिक इतिहास भी सामने आया है। उसके खिलाफ पहले भी कई गंभीर मामले दर्ज हैं।
पुलिस द्वारा गिरफ्तार किए गए चारों आरोपियों से पूछताछ की जा रही है और उन्हें न्यायालय में पेश कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।।
प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति , दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।
टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.
Discover more from टेन न्यूज हिंदी
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
टिप्पणियाँ बंद हैं।