GREATER NOIDA News (07/11/2025): ग्रेटर नोएडा वेस्ट में आज सुबह बिसरख थाना क्षेत्र के राइस चौक के पास झुग्गियों में आग (Fire) लगी। मौके पर फायर ब्रिगेड की 6 गाड़ियां पहुंचीं और आग पर काबू पाया। इस घटना में किसी भी प्रकार की जनहानि नहीं हुई है, लेकिन एक दर्जन झोपड़ियां जलकर राख हो चुकी हैं।

गौतमबुद्ध नगर के मुख्य अग्निशमन अधिकारी प्रदीप कुमार (Chief Fire Officer Pradeep Kumar) ने जानकारी देते हुए बताया कि आज शुक्रवार सुबह 10:12 बजे थाना बिसरख क्षेत्र के राइस चौक स्थित झुग्गियों में आग लगने की सूचना मिली। सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और देखा कि आग काफी भीषण थी। कुछ गोदामों में प्लास्टिक के ढेर लगे हुए थे और तेज हवाओं के कारण आग ने विकराल रूप ले लिया।
फायर ब्रिगेड (Fire Brigade) की छह गाड़ियों ने मौके पर पहुंचकर आग पर पूरी तरह से काबू पाया। लगभग एक दर्जन झोपड़ियां जल गई हैं। सभी लोग सुरक्षित बाहर निकल आए हैं और किसी भी प्रकार की जनहानि नहीं हुई है।।
प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति , दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।
टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.
Discover more from टेन न्यूज हिंदी
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
टिप्पणियाँ बंद हैं।