Bihar News (07 November 2025): बिहार में चल रहे विधानसभा चुनाव के बीच सियासी तापमान लगातार बढ़ता जा रहा है। इसी क्रम में मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने शुक्रवार को चुनावी सभा को संबोधित करते हुए कांग्रेस और राहुल गांधी पर तीखा प्रहार किया। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी बार-बार चुनाव आयोग पर आरोप लगाकर देश के लोकतांत्रिक संस्थानों की विश्वसनीयता पर सवाल खड़े कर रहे हैं। मोहन यादव ने कहा, “दुनिया के सबसे बड़े और खूबसूरत लोकतंत्र पर भरोसा न कर पाना राहुल गांधी की सोच को दर्शाता है। जो बार-बार हारते हैं, वही लोकतंत्र पर सवाल उठाते हैं।”
डॉ. यादव ने अपने भाषण में कहा कि राहुल गांधी ने इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन (EVM) को लेकर सुप्रीम कोर्ट में बार-बार माफ़ी मांगी है, फिर भी उनकी “झूठी हरकतें” बंद नहीं हो रही हैं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के नेता अपनी हार का कारण खुद हैं, लेकिन जिम्मेदारी चुनाव आयोग या सिस्टम पर थोपते हैं। मोहन यादव ने कांग्रेस की लगातार चुनावी हारों का जिक्र करते हुए कहा, “महाराष्ट्र हारे, हरियाणा हारे, दिल्ली हारे, एक नहीं बल्कि दो-दो लोकसभा चुनाव हारे अब इनकी बिहार में हारने की बारी है।”
मुख्यमंत्री मोहन यादव ने बिहार की जनता से भाजपा को समर्थन देने की अपील की और कहा कि कांग्रेस के नेता बिहार के लोगों का अपमान कर रहे हैं। उन्होंने कहा, “राहुल गांधी की जुबान काली है, उनकी हर बात का जवाब बिहार के सच्चे वोटर देंगे।” सभा में मौजूद भीड़ से उन्होंने कहा कि अब बिहार के मतदाता तय करेंगे कि कौन सच में विकास चाहता है और कौन देश के लोकतंत्र पर अविश्वास फैला रहा है। मोहन यादव ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश विकास की नई ऊँचाइयों को छू रहा है और बिहार भी इस प्रगति का हिस्सा बनेगा।।
प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति , दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।
टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.
Discover more from टेन न्यूज हिंदी
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
टिप्पणियाँ बंद हैं।