शाहबेरी में अवैध निर्माण को लेकर हंगामा: महिला ने पुलिस और Noida Authority टीम से की अभद्रता
टेन न्यूज़ नेटवर्क
GREATER NOIDA News (06/11/2025): शाहबेरी क्षेत्र में अवैध निर्माण का मामला एक बार फिर सुर्खियों में है। बुधवार को बालाजी एन्क्लेव सोसाइटी में एक महिला द्वारा फ्लैट में जारी अवैध निर्माण को लेकर हंगामा खड़ा हो गया। निर्माण कार्य पर पहले से लगी रोक के बावजूद महिला ने न सिर्फ काम जारी रखा, बल्कि कॉमन एरिया में निर्माण सामग्री भी जमा कर रखी थी।
स्थानीय निवासियों ने जब इस पर आपत्ति जताई और विरोध किया, तो महिला ने उनसे तेज बहस और विवाद शुरू कर दिया। मामला बढ़ने पर लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और महिला को समझाने की कोशिश की, लेकिन उसने पुलिसकर्मियों से भी अभद्र भाषा में बात करते हुए हंगामा किया।
पुलिस ने स्थिति को नियंत्रित करने के बाद नोएडा प्राधिकरण (अथॉरिटी) के अधिकारियों को मामले की जानकारी दी। इसके बाद अथॉरिटी की टीम मौके पर पहुंची और मौके पर जारी अवैध निर्माण कार्य को तुरंत रुकवा दिया। टीम ने वहां रखी निर्माण सामग्री हटवाने के भी निर्देश दिए।
पुलिस अधिकारियों ने बताया कि महिला और उसके पति के खिलाफ निरोधात्मक कार्रवाई (प्रिवेंटिव एक्शन) की गई है ताकि भविष्य में ऐसी घटनाएं दोबारा न हों। वहीं, घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जो बुधवार का बताया जा रहा है।
स्थानीय निवासियों ने प्रशासन से मांग की है कि शाहबेरी क्षेत्र में चल रहे अवैध निर्माणों पर सख्ती से कार्रवाई की जाए, ताकि बार-बार ऐसी घटनाएं सामने न आएं। पुलिस और अथॉरिटी ने कहा है कि क्षेत्र में निगरानी बढ़ाई जाएगी और नियम तोड़ने वालों पर कानूनी कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।
प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति , दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।
टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.
Discover more from टेन न्यूज हिंदी
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
टिप्पणियाँ बंद हैं।