जेवर टोल मुक्त कराने और मुआवजे की मांग पर भाकियू (महासभा) ने दी आंदोलन की चेतावनी
टेन न्यूज़ नेटवर्क
GREATER NOIDA News (06/11/2025): भारतीय किसान यूनियन (महासभा) ने बुधवार को ग्राम सिरोली बांगर में संगठन विस्तार कार्यक्रम का आयोजन किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता राष्ट्रीय अध्यक्ष गीता भाटी ने की। इस दौरान उन्होंने प्रदेश और केंद्र सरकार पर किसानों की उपेक्षा का आरोप लगाते हुए चेतावनी दी कि यदि किसानों की मांगों का जल्द समाधान नहीं हुआ तो संगठन बड़े आंदोलन की राह पकड़ेगा।
गीता भाटी ने कहा कि भाकियू (महासभा) किसानों, मजदूरों और समाज के कमजोर वर्गों की सच्ची आवाज है। उन्होंने कहा कि आज भी किसानों को उनकी जमीनों का वाजिब मुआवजा और वादे के अनुसार रोजगार नहीं मिला है। जेवर एयरपोर्ट परियोजना के लिए भूमि देने वाले किसानों को अब तक 64 प्रतिशत अतिरिक्त मुआवजा और रोजगार से वंचित रखा गया है। उन्होंने कहा कि यह अन्याय अब बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
राष्ट्रीय अध्यक्ष ने जेवर टोल प्लाजा को मुक्त कराने की मांग एक बार फिर दोहराई। उन्होंने कहा कि किसान रोज़ाना अपनी ही भूमि पर बने रास्तों से गुजरने के लिए टोल टैक्स भरने को मजबूर हैं, जो पूरी तरह अनुचित है। उन्होंने साफ कहा कि यदि सरकार ने इस मुद्दे पर ठोस कदम नहीं उठाया, तो संगठन चरणबद्ध आंदोलन शुरू करेगा।
गीता भाटी ने कहा कि प्रशासन किसानों की जमीनों पर कब्जा तो कर रहा है, लेकिन बदले में वादे निभाने में पूरी तरह नाकाम रहा है। उन्होंने प्रशासन को चेताया कि यदि जल्द समाधान नहीं हुआ तो किसान सड़क पर उतरकर आंदोलन करेंगे। संगठन विस्तार कार्यक्रम में ग्रामीणों ने भारी संख्या में भाग लिया। सैकड़ों किसानों और युवाओं ने भाकियू (महासभा) की सदस्यता ग्रहण की, जिससे संगठन को क्षेत्र में नई मजबूती मिली।
इस मौके पर बिजेंद्र कसाना, दीपक ठाकुर, राजू मास्टर, गिलु प्रधान और डॉ. ताहिर सहित कई वरिष्ठ पदाधिकारी मौजूद रहे। उपस्थित वक्ताओं ने कहा कि किसान आंदोलन की ताकत से ही अपने अधिकार हासिल कर सकते हैं, इसलिए हर किसान को एकजुट होकर आगे आने की जरूरत है। कार्यक्रम के अंत में संगठन पदाधिकारियों ने संकल्प लिया कि किसानों के हक की लड़ाई पूरी मजबूती से लड़ी जाएगी और जब तक उनकी मांगे पूरी नहीं होतीं, आंदोलन जारी रहेगा।
प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति , दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।
टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.
Discover more from टेन न्यूज हिंदी
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
टिप्पणियाँ बंद हैं।