Greater Noida Suicide Case: निजी स्कूल के माली ने फांसी लगाकर की आत्महत्या

टेन न्यूज नेटवर्क

GREATER NOIDA News (05/11/2025): ग्रेटर नोएडा के एक निजी स्कूल से एक माली के फांसी लगाकर आत्महत्या (Suicide) करने की खबर सामने आई है। वहीं पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मृतक का शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। पुलिस का कहना है कि आत्महत्या का कारण पारिवारिक तनाव प्रतीत हो रहा है, इस मामले पर वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।

पुलिस ने जानकारी देते हुए बताया कि 04 नवंबर को थाना इकोटेक तृतीय (Police Station Ecotech-III)क्षेत्र के अंतर्गत एक निजी स्कूल में कार्यरत माली राकेश, निवासी तुस्याना, उम्र लगभग 56 वर्ष ने स्कूल की छत पर जाकर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। सूचना पर तत्काल स्थानीय पुलिस द्वारा फॉरेंसिक टीम को बुलाकर घटना स्थल का निरीक्षण किया गया है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। जानकारी प्राप्त करने पर ज्ञात हुआ कि माली स्कूल में ही रहता था, प्रथम दृष्टया पारिवारिक कारणों से आत्महत्या करना प्रतीत हो रहा है। अन्य आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है।।


प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति ,   दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।

टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.


Discover more from टेन न्यूज हिंदी

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

टिप्पणियाँ बंद हैं।