Greater Noida News (04/11/2026): ग्रेटर नोएडा के ईटा-2 सेक्टर स्थित मिग्सन विलासा सोसाइटी के बेसमेंट में देर रात कचरे में आग लग गई। आग की लपटें उठती देख सोसाइटी में अफरा-तफरी मच गई। हालांकि, निवासियों और मेंटेनेंस टीम की सूझबूझ से समय रहते आग पर काबू पा लिया गया। घटना में किसी के घायल होने की सूचना नहीं है।
बताया जा रहा है कि बेसमेंट में कचरा खुले में पड़ा हुआ था। इसी कचरे में अचानक आग लग गई। आग लगने का कारण अभी स्पष्ट नहीं हो पाया है। आशंका जताई जा रही है कि किसी पटाखे के कारण कचरे में आग लगी होगी।
आग फैलती देख सोसाइटी के निवासी, सुरक्षाकर्मी और मेंटेनेंस टीम मौके पर पहुंचे। सभी ने मिलकर आग बुझाने का प्रयास शुरू किया और कुछ ही देर में आग पर काबू पा लिया।
घटना की सूचना दमकल विभाग को भी दी गई थी। सूचना मिलते ही दमकल की गाड़ी रवाना की गई, लेकिन टीम के पहुंचने से पहले ही सोसाइटी के लोगों ने आग बुझा दी। राहत की बात रही कि इस घटना में कोई जनहानि नहीं हुई। फिलहाल आग लगने के कारणों का पता नहीं चल सका है।
प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति , दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।
टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.
टिप्पणियाँ बंद हैं।