New Delhi News (05 November 2025): जवाहरलाल नेहरू यूनिवर्सिटी (JNU) में छात्र संघ चुनाव के लिए इस बार 67% मतदान हुआ, जो पिछले साल की तुलना में 3% कम है। सुबह 9 बजे से शाम 5:30 बजे तक वोटिंग चली, हालांकि कुछ पोलिंग सेंटरों पर मतदान आधा घंटे की देरी से शुरू हुआ। मतदान के दौरान कैंपस में ढोल-नगाड़ों और नारों की गूंज रही। चुनाव समिति के अनुसार, वोटों की गिनती देर रात तक जारी रहेगी और नतीजों की औपचारिक घोषणा गुरुवार को की जाएगी।
7 उम्मीदवार प्रेजिडेंट पद की रेस में
इस बार JNU छात्र संघ चुनाव में प्रेजिडेंट पद के लिए सात उम्मीदवार मैदान में हैं। लेफ्ट गठबंधन — AISA, SFI और DSF — ने संयुक्त रूप से उम्मीदवार अदिति मिश्रा को उतारा है, जबकि ABVP से विकास पटेल प्रेजिडेंट पद के लिए लड़ रहे हैं। अदिति ने कहा कि लेफ्ट पैनल लगातार फंड कट, इंफ्रास्ट्रक्चर और प्राइवेटाइजेशन जैसे मुद्दों को उठा रहा है। वहीं विकास पटेल ने कहा कि लेफ्ट ने कैंपस को बर्बाद किया है और अब छात्र बदलाव चाहते हैं। इसके अलावा NSUI, BAPSA, दिशा संगठन और कुछ निर्दलीय उम्मीदवार भी मैदान में हैं, लेकिन मुकाबला मुख्य रूप से लेफ्ट और ABVP के बीच ही माना जा रहा है।
एक साल में दूसरी बार छात्र संघ चुनाव
JNU के इतिहास में यह पहली बार है जब एक ही साल में दो बार छात्र संघ चुनाव हो रहे हैं। पिछला चुनाव इसी साल अप्रैल 2025 में हुआ था, जिसका कार्यकाल सिर्फ साढ़े पांच महीने का रहा। इस बार दोबारा चुनाव कराए जाने से छात्र राजनीति में नई हलचल देखी जा रही है। पीएचडी स्टूडेंट निहारिका का कहना है कि लेफ्ट के सामने अब ABVP एक मजबूत चुनौती के रूप में उभर रही है। वहीं कुछ छात्रों का कहना है कि लगातार बदलती यूनियन से कैंपस की स्थिरता प्रभावित हुई है।
छात्रों की असल समस्याओं पर चर्चा तेज
कई छात्रों ने कहा कि JNU में यूनियन अब असल मुद्दों पर ध्यान नहीं दे पा रही है। एमए की छात्रा दीप्ति ने बताया कि हॉस्टल की हालत बेहद खराब है और लाइब्रेरी में बैठने की जगह तक नहीं मिलती। स्कूल ऑफ लैंग्वेजेज के छात्र राजन यादव ने कहा कि छात्र राजनीति को कैंपस की बुनियादी सुविधाओं पर ज्यादा फोकस करना चाहिए। चुनावी माहौल के बीच यह भी चर्चा रही कि क्या इस बार यूनियन नेतृत्व छात्रों के रोजमर्रा के मुद्दों पर ठोस काम कर पाएगा या फिर बहस सियासी विचारधारा तक सीमित रहेगी।।
प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति , दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।
टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.
Discover more from टेन न्यूज हिंदी
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
टिप्पणियाँ बंद हैं।