नोएडा सेक्टर-66 के मार्क हॉस्पिटल में फिर फटी ऑक्सीजन पाइपलाइन, मरीजों की जिंदगी खतरे में

टेन न्यूज नेटवर्क

NOIDA News (03 नवंबर 2025): नोएडा सेक्टर-66 स्थित मार्क हॉस्पिटल (Mark Hospital) में सोमवार को एक बार फिर ऑक्सीजन पाइपलाइन (Oxygen Pipeline) फटने की घटना से हड़कंप मच गया। बताया जा रहा है कि कल भी इसी हॉस्पिटल में ऑक्सीजन लाइन फटी थी, जिसके दौरान 70 वर्षीय एक मरीज की मौत हो गई थी। लगातार दो दिनों में हुई इन घटनाओं ने अस्पताल की लापरवाही (Negligence) और सुरक्षा व्यवस्था (Safety Standards) पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।

सूत्रों के मुताबिक़, हॉस्पिटल कई तय मानकों (Regulations) पर खरा नहीं उतर रहा है। बताया जा रहा है कि अस्पताल का नक्शा (Map) अभी तक नोएडा प्राधिकरण (Noida Authority) से पास नहीं कराया गया है, वहीं फ़ायर NOC (Fire Safety Clearance) पर भी विवाद बना हुआ है। इसके अलावा अस्पताल के उपकरणों की गुणवत्ता और उनकी कार्यक्षमता पर भी सवाल उठ रहे हैं।

घटना के बाद अस्पताल में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। गंभीर मरीजों की सुरक्षा को देखते हुए 13 मरीजों को पास के अस्पतालों में शिफ्ट (Shift) किया गया है, जबकि तीन मरीजों की हालत नाजुक बताई जा रही है।

स्थानीय लोगों और परिजनों ने स्वास्थ्य विभाग (Health Department) की लापरवाही पर भी नाराजगी जताई है। बताया जा रहा है कि कल की घटना के बाद भी अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई थी। जांच का दावा जरूर किया गया, परंतु किसी ठोस परिणाम के बिना अस्पताल फिर से हादसे का शिकार हो गया।

घटना की जानकारी मिलते ही सीएमओ (Chief Medical Officer) डॉ. नरेंद्र मौके पर पहुंचे और जांच की प्रक्रिया शुरू की। हालांकि, जब टेन न्यूज नेटवर्क ने उनसे संपर्क करने की कोशिश की, तो उन्होंने फोन नहीं उठाया और खबर लिखे जाने तक संदेश का भी कोई जवाब नहीं दिया।


प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति ,   दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।

टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.


Discover more from टेन न्यूज हिंदी

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

टिप्पणियाँ बंद हैं।