Bihar Election 2025: बांकीपुर में NDA का शक्ति प्रदर्शन, मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने किया जनसभा को संबोधित
टेन न्यूज़ नेटवर्क
Bihar News (04 November 2025): बांकीपुर विधानसभा क्षेत्र में आज मंगलवार को दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने एक विशाल जनसभा को संबोधित किया। यह सभा बांकीपुर के लोकप्रिय प्रत्याशी नितिन नवीन के समर्थन में आयोजित की गई थी। मंच से मुख्यमंत्री ने बांकीपुर की जनता का हृदय से अभिवादन करते हुए कहा कि इस क्षेत्र के लोगों ने लालटेन के युग से लेकर आज के ‘सुशासन’ और ‘विकास’ के युग तक का परिवर्तन स्वयं देखा है। उन्होंने कहा कि अब हर गली में सड़क, हर घर में बिजली और हर चेहरे पर विश्वास की रोशनी है।
महाठगबंधन पर तीखा प्रहार
मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने विपक्ष पर तीखा प्रहार करते हुए कहा कि बिहार की जनता अब महाठगबंधन के झूठे वादों और जंगलराज की सच्चाई को अच्छी तरह जान चुकी है। उन्होंने व्यंग्य करते हुए कहा कि यहां की मछली भी जानती है कि कांग्रेस वाले तालाब में किस स्वार्थ से कूदे हैं। उन्होंने जनता से अपील की कि अब समय है ऐसे लोगों को जवाब देने का जिन्होंने बिहार की प्रगति में बाधा डाली है।

डबल इंजन सरकार की उपलब्धियाँ
अपने संबोधन में मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में हुए विकास कार्यों का विस्तार से उल्लेख किया। उन्होंने कहा कि बिहार में डबल इंजन की सरकार ने हर जिले में विकास की गूंज पहुंचाई है — पुल, सड़कें, रेलवे स्टेशन, एयरपोर्ट, नई ट्रेनें, एम्स और कॉलेजों के निर्माण ने राज्य की दिशा और दशा बदल दी है। यह बिहार अब पिछड़ेपन से निकलकर आत्मनिर्भरता की राह पर तेजी से अग्रसर है।
नितिन नवीन की कार्यशैली की सराहना
रेखा गुप्ता ने नितिन नवीन को क्षेत्र का सच्चा सपूत बताते हुए कहा कि उन्होंने हमेशा अपने क्षेत्र के बेटे और भाई की तरह सेवा की है। सड़क निर्माण और बुनियादी ढांचे के क्षेत्र में उनके कार्यों ने न केवल बांकीपुर बल्कि पूरे बिहार में विकास को नई रफ्तार दी है। उन्होंने जनता से अपील की कि 6 तारीख को मतदान के दौरान ‘एक नंबर’ का बटन दबाकर नितिन नवीन को प्रचंड बहुमत से विजयी बनाएं।

NDA के पक्ष में जनसमर्थन की लहर
जनसभा में मौजूद भारी भीड़ ने नारे लगाकर मुख्यमंत्री की बातों का समर्थन किया और नितिन नवीन के पक्ष में जबरदस्त उत्साह दिखाया। मुख्यमंत्री ने कहा कि यह चुनाव विकास बनाम विनाश की लड़ाई है और बिहार की जनता अब ठान चुकी है “अबकी बार, फिर से NDA सरकार।” उन्होंने नितिन नवीन को प्रचंड विजय की अग्रिम शुभकामनाएं देते हुए जनता से एकजुट होकर NDA को विजयी बनाने का आह्वान किया।।
प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति , दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।
टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.
Discover more from टेन न्यूज हिंदी
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
टिप्पणियाँ बंद हैं।