मंदिरों के पास मीट की दुकानों पर कार्रवाई: रबूपुरा में गौ सेवकों ने कराया बंद

टेन न्यूज नेटवर्क

GREATER NOIDA News (03/11/2025): रबूपुरा कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत मिर्जापुर गांव में रविवार शाम उस समय हलचल मच गई जब गौ सेवकों ने मंदिरों के पास संचालित हो रही मीट की दुकानों को बंद करा दिया। यह कदम ग्रामीणों की लगातार शिकायतों और धार्मिक भावनाओं के सम्मान में उठाया गया।

जानकारी के अनुसार, गांव में कई मीट की दुकानें धार्मिक स्थलों के बेहद नजदीक चल रही थीं। स्थानीय निवासियों ने इस पर कई बार आपत्ति जताई थी और प्रशासन से कार्रवाई की मांग भी की थी, लेकिन ठोस कदम न उठाए जाने के कारण लोगों में नाराजगी बढ़ रही थी।

रविवार को गौ सेवक संगठन के कार्यकर्ता तनीष शर्मा के नेतृत्व में मौके पर पहुंचे और सभी मीट की दुकानों को बंद करवा दिया। इस दौरान उन्होंने दुकानदारों को चेतावनी देते हुए कहा कि धार्मिक स्थलों के पास इस तरह के व्यवसाय से लोगों की आस्था को ठेस पहुंचती है। तनीष शर्मा ने बताया कि, उन्होंने पहले भी अधिकारियों को इस मुद्दे से अवगत कराया था, लेकिन कोई समाधान न निकलने पर उन्हें स्वयं कार्रवाई करनी पड़ी। गौ सेवकों ने प्रशासन से मांग की है कि मंदिरों और अन्य धार्मिक स्थलों के आसपास चल रही सभी मीट की दुकानों को स्थायी रूप से बंद कराया जाए, ताकि क्षेत्र का धार्मिक और सामाजिक माहौल सौहार्दपूर्ण बना रहे।

इस घटना के बाद स्थानीय पुलिस भी सक्रिय हो गई है। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि मामले की जानकारी जुटाई जा रही है और क्षेत्र में शांति बनाए रखने के लिए निगरानी बढ़ा दी गई है। उन्होंने कहा कि फिलहाल स्थिति नियंत्रण में है और किसी भी प्रकार की अप्रिय घटना से निपटने के लिए सतर्कता बरती जा रही है। गांव के बुजुर्गों और सामाजिक कार्यकर्ताओं ने भी प्रशासन से अपील की है कि ऐसे विवादित स्थानों पर समय रहते नियामक कदम उठाए जाएं, ताकि भविष्य में कोई तनाव या टकराव की स्थिति न उत्पन्न हो।


प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति ,   दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।

टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.

टिप्पणियाँ बंद हैं।