सांसद डॉ महेश शर्मा ने किया सांसद व विधायक खेल कूद महाकुंभ प्रतियोगिता का शुभारंभ
टेन न्यूज नेटवर्क
Greater Noida News (03/11/2025): आज 3 नवम्बर को भारतीय जनता पार्टी जनपद गौतमबुद्ध नगर में सांसद व विधायक खेल कूद महाकुंभ प्रतियोगिता (MP and MLA Sports Mahakumbh Competition) का उद्घाटन पूर्व केन्द्रीय मंत्री एवं गौतमबुद्ध नगर सांसद डॉक्टर महेश शर्मा ने किया। उनके साथ जेवर विधायक धीरेन्द्र सिंह एवं भाजपा ज़िलाध्यक्ष अभिषेक शर्मा उपस्थित रहे।
यह आयोजन जेवर विधानसभा के रामोत्सव स्टेडियम रबूपुरा में कार्यक्रम आयोजित किया। जिसमे जेवर विधानसभा क्षेत्र के बच्चों ने बड़ी संख्या में भाग लिया। खेल प्रतियोगिता में विजेता टीम के खिलाड़ियों को पुरस्कृत किया गया।
खेल कूद प्रतियोगिता कार्यक्रम को सम्बोधित सांसद डॉक्टर महेश शर्मा (MP Dr Mahesh Sharma) ने कहा कि खेलों के माध्यम से युवाओं में अनुशासन आत्म विश्वास और राष्ट्रभक्ति की भावना को जागृत करने की प्रेरणा मिलेगी। खेल कूद प्रतियोगिता से खेलने से शारीरिक व्यायाम भी होता हैं, जिससे शारीरिक और मानसिक विकास होता। खिलाड़ियों को बेहतर प्रदर्शन करने से जिला स्तरीय प्रदेश स्तर से राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर तक पहुँचने तक मार्ग प्रशस्त होगा।।
जेवर विधायक धीरेन्द्र सिंह (Jewar MLA Dhirendra Singh) ने कहा कि बच्चे देश की नींव होते हैं, उनके शारीरिक और मानसिक विकास के लिए खेलना खेल का होना बहुत ज़रूरी है। खेल प्रतियोगिता से उन्हें प्रतिस्पर्धा में आगे बढ़ने का अवसर मिलेगा, जिससे खेल जगत में भी उनका सम्मान होगा।

जिला अध्यक्ष अभिषेक शर्मा (District President Abhishek Sharma) ने कहा कि खेल महाकुंभ प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के मिट्टी से मंडल तक के संकल्प और मुख्यमंत्री आदित्यनाथ योगी का खेलो उत्तर प्रदेश खेलो भारत की भावना को आगे बढ़ाता है।
इस अवसर पर मुख्य रूप से जिला मंत्री विकास चौधरी, युवा मोर्चा, अध्यक्ष राज नागर, मीडिया प्रभारी कर्मवीर आर्य, सांसद प्रतिनिधि सतपाल तालान, संजय बली, सुनील रावत, रविन्द्र शर्मा, अशोक शर्मा, अर्पित तिवारी, गजेन्द्र वाल्मीकि, धर्मेन्द्र भाटी आदि सैकड़ों युवाओं ने सांसद विधायक खेल महोत्सव कार्यक्रम में भागं लिया।।
प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति , दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।
टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.
Discover more from टेन न्यूज हिंदी
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
टिप्पणियाँ बंद हैं।