दादरी विधायक तेजपाल नागर ने श्रीराम कॉलोनी–कुलेसरा मार्ग का किया लोकार्पण

टेन न्यूज नेटवर्क

Greater Noida News (03/11/2025): दादरी क्षेत्र के विकास को नई गति देते हुए दादरी विधानसभा के विधायक तेजपाल नागर (Dadri MLA Tejpal Nagar) ने आज सोमवार को श्रीराम कॉलोनी, श्रीराम जानकी नगर से कुलेसरा तक बनने वाली नई सड़क (New Road) का लोकार्पण किया।

इस मौके पर विधायक तेजपाल नागर ने कहा कि यह सड़क केवल आवागमन का माध्यम नहीं, बल्कि जनसुविधा, स्थानीय रोजगार और सामाजिक प्रगति का प्रतीक है। उन्होंने बताया कि इस सड़क के निर्माण से न केवल श्रीराम कॉलोनी और श्रीराम जानकी नगर के निवासियों को सुविधा मिलेगी, बल्कि आसपास के क्षेत्रों में भी आर्थिक गतिविधियों और व्यापार को नया प्रोत्साहन मिलेगा।

आगे विधायक ने कहा कि विकास का असली अर्थ तभी पूरा होता है जब हर नागरिक तक उसकी पहुँच सुनिश्चित हो। हमारा प्रयास यही है कि दादरी विधानसभा क्षेत्र का हर गाँव, हर कॉलोनी बेहतर सड़क, रोशनी और मूलभूत सुविधाओं से जुड़ा रहे।

दादरी विधायक ने क्षेत्रवासियों का आभार जताते हुए कहा कि सड़क निर्माण कार्य पूर्ण होने के बाद क्षेत्र में परिवहन, व्यापार और जीवन स्तर में सुधार दिखाई देगा। उन्होंने आश्वासन दिया कि आने वाले समय में भी दादरी के लिए कई नई विकास योजनाएँ और जनसुविधा परियोजनाएँ शुरू की जाएँगी।

साथ ही विधायक तेजपाल नागर ने कहा कि सड़कें केवल रास्ते नहीं बनातीं, बल्कि विश्वास, प्रगति और नई संभावनाओं के पुल तैयार करती हैं। दादरी का विकास हम सबकी साझी जिम्मेदारी है, और यह सड़क उसी दिशा में एक मजबूत कदम है।।


प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति ,   दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।

टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.


Discover more from टेन न्यूज हिंदी

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

टिप्पणियाँ बंद हैं।