GREATER NOIDA News (02/11/2025): दनकौर कस्बे के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र (PHC) की बदहाल व्यवस्था और बंद पड़ी स्वास्थ्य सेवाओं के खिलाफ शनिवार को किसान एकता संघ ने जोरदार प्रदर्शन किया। यह प्रदर्शन संगठन के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बाबा देशराज नागर के नेतृत्व में किया गया। कार्यकर्ताओं ने आरोप लगाया कि स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी लगातार लापरवाही बरत रहे हैं, जिससे ग्रामीणों को बुनियादी चिकित्सा सुविधाओं से वंचित होना पड़ रहा है।
प्रदर्शन के बाद संगठन के पदाधिकारियों ने मुख्य चिकित्सा प्रभारी अशोक कुमार को ज्ञापन सौंपा और जल्द सुधार की मांग की।
राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी सोरन प्रधान ने बताया कि पिछले कुछ महीनों से केंद्र में कई जरूरी सेवाएं बंद हैं। उन्होंने कहा कि पहले यहां पुरुष एवं महिला नसबंदी की सुविधा, मलेरिया, टाइफाइड, पेशाब और रक्त संबंधी जांचें होती थीं, लेकिन अब सभी सेवाएं ठप पड़ी हैं। सफाई कर्मी न होने से परिसर में गंदगी फैली हुई है और एमबीबीएस डॉक्टरों की कमी से मरीजों को इलाज के लिए निजी अस्पतालों का सहारा लेना पड़ रहा है।
उन्होंने यह भी कहा कि पहले यहां कानूनी और फौजदारी मामलों की मेडिकल जांचें की जाती थीं, लेकिन अब यह सुविधा भी बंद कर दी गई है।
संगठन ने प्रशासन को 15 दिन का समय दिया है। किसान एकता संघ का कहना है कि यदि निर्धारित समय में केंद्र की सभी सुविधाएं बहाल नहीं की गईं, तो दनकौर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर बड़ा आंदोलन शुरू किया जाएगा। इस दौरान कृष्ण बैसला, राजसिंह ठेकेदार, पप्पे नागर, जेपी नागर, जीतन नागर, रविन्द्र नागर, वाहिद भाटी, सोनू योगी, धर्मी भाटी, प्रिंस चंदेलिया, वीरेंद्र और हेमराज बीडीसी सहित कई ग्रामीण मौजूद रहे।
प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति , दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।
टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.
Discover more from टेन न्यूज हिंदी
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
टिप्पणियाँ बंद हैं।