भारत विकास परिषद्, विवेकानन्द शाखा की अंतर-विद्यालय स्तरीय पर भारत को जानो प्रतियोगिता

टेन न्यूज नेटवर्क

GREATER NOIDA News (01/11/2025): आज शनिवार, 1 नवंबर को भारत विकास परिषद्, विवेकानन्द शाखा (Bharat Vikas Parishad, Vivekananda Branch ) द्वारा अंतर-विद्यालय स्तरीय, भारत को जानो प्रतियोगिता, ग्रेड्स इंटरनेशनल स्कूल, सेक्टर ईटा 2 में आयोजित की गई। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि शिक्षक विधायक श्रीचंद शर्मा ने भारत के समृद्ध ज्ञान विज्ञान के बारे में बताया। उन्होंने रामायण, महाभारत, वेदों, बोध कथाओं से अनेक उदाहरण उद्धृत कर भारतवर्ष की समृद्ध ज्ञान, विज्ञान परम्परा से विद्यार्थियों को अवगत करवाया।

विशिष्ट अतिथि, भारत विकास परिषद् के प्रांतीय अध्यक्ष कवित बंसल ने प्रतिभागी विद्यार्थियों को अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने को प्रेरित किया। विशिष्ट अतिथि व भारत को जानो प्रतियोगिता के प्रांतीय प्रभारी, अतुल भार्गव ने प्रतियोगिता के उद्देश्य और नियमों की जानकारी दी।

विशिष्ट अतिथि, भारत विकास परिषद् की प्रांतीय महासचिव मुक्ता अग्रवाल ने मुक्त कंठ से विवेकानंद शाखा की उपलब्धियों के लिए साधुवाद ज्ञापित किया व प्रशंसा की। समूह ज्ञान प्रतियोगिता के समय की गई अपनी घोषणा के अनुरूप उन्होंने अपना विद्यालय को हारमोनियम और प्रो विवेक कुमार ने CRR मॉडर्न स्कूल को एक ढोलक प्रदान करने के संकल्प को पूर्ण किया।

विवेकानंद शाखा के कार्यकर्ताओं ने समस्त विशिष्ट अतिथियों को पटका पहनाकर और स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया।‌ प्रोफेसर विवेक कुमार ने सुंदर मंच संचालन किया और सुशीला जी ने क्विज मास्टर का दायित्व बखूबी निभाया।

टेन न्यूज नेटवर्क के संस्थापक गजानन माली ने जूनियर और सीनियर वर्ग में प्रथम स्थान की टोली को 2500 रुपए, द्वितीय स्थान को 1500 रुपए तथा तृतीय स्थान प्राप्त टीम को 1000 रुपए पुरस्कार राशि देकर प्रोत्साहित किया।

जूनियर वर्ग में स्पर्श इंटरनेशनल स्कूल के अनंत तिवारी व आयुष्मान पाणिग्रही ने प्रथम स्थान, CRR मॉडर्न स्कूल के अद्वैत दीक्षित व अंशिका शर्मा ने द्वितीय स्थान एवं मॉडर्न स्कूल, डेल्टा 1 की नौश्री व वाणी ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। सीनियर वर्ग में ग्रेड्स इंटरनेशनल स्कूल के निर्वाण काला व रुद्रांश झा ने प्रथम स्थान, ग्रेटर नोएडा वर्ल्ड स्कूल के शिवांश शर्मा व भूमि सिंह ने द्वितीय स्थान तथा दिल्ली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल की जीनल पुडुलिया व ज्योति कुमारी ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। दोनों वर्ग में प्रथम स्थान प्राप्त टीम आगामी 16 नवंबर को प्रांत स्तरीय प्रतियोगिता में प्रतिभाग करेंगीं।

विवेकानन्द शाखा के समन्वयक राजेंद्र सोनी, राजेश बिहारी, संगीता वर्मा, नीरज कौशिक, किसलय कुमार, नवनीता महेश, डॉ दिव्या अग्रवाल, दीपेश गुप्ता, रुचि गुप्ता, आदि उपस्थित रहे। विद्यालय की कॉर्डिनेटर सुशीला, दीपक शर्मा, श्रीमती मोहिनी चतुर्वेदी, संचारी व अन्य शिक्षकों व छात्र समन्वयकों ने प्रतियोगिता के संचालन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।।


प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति ,   दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।

टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.


Discover more from टेन न्यूज हिंदी

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

टिप्पणियाँ बंद हैं।