National News (01/11/2025): प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Prime Minister Narendra Modi) विकसित भारत को साकार करने के लिए सभी देशवासियों से लगातार स्वदेशी अपने और आत्मनिर्भर बनने की अपील कर रहे हैं। इसी कड़ी में प्रधानमंत्री मोदी ने आज आर्य समाज से जुड़े लोगों को संबोधित करते हुए ‘स्वदेशी’ और ‘आत्मनिर्भर भारत’ के विचारों को आगे बढ़ाने में उनकी महत्वपूर्ण भूमिका की सराहना की। प्रधानमंत्री ने कहा कि जब देश फिर से ‘स्वदेशी’ की जिम्मेदारी उठा रहा है, तब आर्य समाज की भूमिका पहले से कहीं अधिक अहम हो जाती है।
उन्होंने कहा, “साथियों, स्वामी दयानंद सरस्वती ने जो मार्ग दिखाया, वह केवल धर्म का नहीं बल्कि सामाजिक जागृति और राष्ट्र निर्माण का भी पथ है। उन्होंने जो सुधार आंदोलन चलाया, वही आज हमारे ‘वोकल फॉर लोकल’ और आत्मनिर्भर भारत अभियान की आत्मा बन गया है।”
प्रधानमंत्री मोदी ने आर्य समाज से विशेष आग्रह करते हुए कहा कि वे ‘ज्ञान भारती मिशन’ को अपना अभियान मानें और भारत की प्राचीन पांडुलिपियों व ग्रंथों को डिजिटल रूप में सुरक्षित करने में योगदान दें। उन्होंने कहा कि “हमारे प्राचीन ग्रंथों में जो ज्ञान है, वह तभी जीवित रहेगा जब नई पीढ़ी उनसे जुड़ सके। आर्य समाज सदियों से हमारे ग्रंथों के संरक्षण और प्रचार में अग्रणी रहा है, अब यह कार्य राष्ट्रीय स्तर पर ज्ञान भारती मिशन के माध्यम से आगे बढ़ाया जा रहा है।”
प्रधानमंत्री ने आर्य समाज से प्राकृतिक खेती (Natural Farming) को बढ़ावा देने की भी अपील की। उन्होंने कहा कि “आर्य समाज के सदस्य प्राकृतिक खेती को न केवल धार्मिक दृष्टि से, बल्कि आर्थिक और पर्यावरणीय दृष्टि से भी समाज तक पहुंचाएं। आज दुनिया फिर से समझ रही है कि हमारी पारंपरिक खेती पद्धति ही भविष्य का समाधान है।”
अपने संबोधन में प्रधानमंत्री ने जल संरक्षण के महत्व पर भी जोर दिया। उन्होंने कहा कि “जल जीवन मिशन के तहत देश के हर गांव तक पानी पहुंचाने का कार्य चल रहा है, लेकिन साथ ही हमें यह भी सुनिश्चित करना होगा कि आने वाली पीढ़ियों के लिए पर्याप्त जल संसाधन बचें। इसके लिए ड्रिप इरीगेशन, वर्षा जल संचयन और पारंपरिक सरोवरों का पुनर्जीवन अत्यंत आवश्यक है।”
प्रधानमंत्री ने बताया कि देश में अब तक 60,000 से अधिक ‘अमृत सरोवर’ बनाए जा चुके हैं और लोगों को प्रेरित किया कि वे अपने गांवों में तालाब, कुएं और बावड़ियों के पुनर्निर्माण में सक्रिय योगदान दें। उन्होंने यह भी कहा कि आर्य समाज जैसे सामाजिक संगठनों को सरकार के इन प्रयासों में सहयोग करते हुए जनता को जागरूक करना चाहिए।
प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि “देश में ‘मां के नाम एक पेड़’ जैसा अभियान केवल एक आयोजन नहीं बल्कि एक सतत आंदोलन है। आर्य समाज इस अभियान से अधिक से अधिक लोगों को जोड़कर पर्यावरण संरक्षण की दिशा में नई प्रेरणा दे सकता है।”
प्रधानमंत्री के इस संबोधन में राष्ट्र निर्माण, पर्यावरण, कृषि, जल संरक्षण और स्वदेशी भावना को लेकर एक स्पष्ट संदेश था — भारत की प्रगति केवल सरकार नहीं, समाज के सहयोग से संभव है।।
प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति , दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।
टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.
Discover more from टेन न्यूज हिंदी
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
टिप्पणियाँ बंद हैं।