भाजपा ने बूथ स्तर तक मनाया राष्ट्रीय एकता दिवस, सरदार पटेल के आदर्शों पर एकजुट होने का संकल्प
टेन न्यूज नेटवर्क
GREATER NOIDA News (31/10/2025): भारत रत्न और लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की 150वीं जयंती के अवसर पर भारतीय जनता पार्टी (ग्रेटर नोएडा मण्डल) की ओर से पूरे मण्डल में राष्ट्रीय एकता दिवस बड़े उत्साह, श्रद्धा और गौरव के साथ मनाया गया। यह आयोजन भाजपा जिला अध्यक्ष अभिषेक शर्मा एवं मण्डल अध्यक्ष अर्पित तिवारी के नेतृत्व में बूथ स्तर तक आयोजित किया गया, जिसमें कार्यकर्ताओं, युवाओं, समाजसेवियों और नागरिकों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया।
कार्यक्रम की शुरुआत विभिन्न बूथों पर सरदार पटेल के चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि देने से हुई। इसके पश्चात ‘एकता रैली’ का आयोजन किया गया, जिसमें सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने भाग लेते हुए “एक भारत, श्रेष्ठ भारत” के नारे लगाए। पूरे आयोजन का उद्देश्य देश में एकता, अखंडता और सामाजिक समरसता की भावना को सशक्त बनाना रहा।
जिला अध्यक्ष अभिषेक शर्मा ने अपने संबोधन में कहा कि, सरदार वल्लभभाई पटेल केवल एक नेता नहीं, बल्कि भारतीय एकता के प्रतीक थे। उन्होंने जिस दूरदृष्टि और दृढ़ निश्चय से सैकड़ों रियासतों को जोड़कर अखंड भारत की नींव रखी, वह आज भी हमें प्रेरित करता है। राष्ट्र के प्रति निष्ठा और समर्पण की जो भावना उन्होंने दिखलाई, वही हमें आज आगे बढ़ने का मार्ग दिखाती है। उन्होंने आगे कहा कि आज जब भारत ‘विकसित राष्ट्र’ बनने की दिशा में अग्रसर है, तब हर नागरिक का कर्तव्य है कि वह जाति, धर्म और भाषा से ऊपर उठकर राष्ट्र निर्माण में सक्रिय भूमिका निभाए।

मण्डल अध्यक्ष अर्पित तिवारी ने अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा कि, सरदार पटेल ने कठिन परिस्थितियों में जो अद्भुत प्रशासनिक क्षमता दिखाई, वह भारतीय राजनीति के इतिहास में अनुकरणीय है। उनकी सोच और कर्मशीलता हमें यह संदेश देती है कि संगठन और एकता ही राष्ट्र की असली शक्ति हैं। भाजपा कार्यकर्ता इन्हीं आदर्शों को आत्मसात करते हुए समाज और राष्ट्र के लिए सतत कार्य करते रहेंगे।
इस अवसर पर पूरे मण्डल में ‘एकता दौड़’, ‘स्वच्छता अभियान’ और ‘राष्ट्रीय एकता शपथ’ जैसे कार्यक्रम भी आयोजित किए गए। युवाओं ने उत्साहपूर्वक दौड़ में भाग लिया, जबकि कार्यकर्ताओं ने स्थानीय क्षेत्रों में स्वच्छता अभियान चलाकर समाज सेवा का संदेश दिया। कार्यक्रम के समापन पर सभी कार्यकर्ताओं ने एक स्वर में उद्घोष किया –“एक भारत, श्रेष्ठ भारत – यही हमारे लौह पुरुष का सपना और भाजपा कार्यकर्ताओं का संकल्प है।”
प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति , दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।
टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.
Discover more from टेन न्यूज हिंदी
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
टिप्पणियाँ बंद हैं।