ग्रेटर नोएडा में युवक पर हमला, पुलिस ने दो आरोपियों को दबोचा

टेन न्यूज नेटवर्क

Greater Noida News (29/10/2025): ग्रेटर नोएडा के थाना बीटा-2 क्षेत्र में एक युवक के साथ मारपीट और गाड़ी तोड़फोड़ का मामला सामने आया है। पीड़ित युवक ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई कि कुछ लोगों ने उसके साथ गाली-गलौज करते हुए गंभीर रूप से मारपीट की और उसकी गाड़ी को भी नुकसान पहुंचाया। पुलिस ने मामला दर्ज कर तत्काल कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

थाना बीटा-2 पुलिस द्वारा गिरफ्तार किए गए आरोपियों की पहचान विनीत, निवासी ग्राम चूहड़पुर, ग्रेटर नोएडा और राजेंद्र, निवासी ग्राम चूहड़पुर, ग्रेटर नोएडा के रूप में हुई है। पुलिस ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है और फिलहाल अन्य फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है।

पुलिस ने कहा कि मामले की जांच जारी है और दोषियों के खिलाफ कानून के तहत सख्त कार्रवाई की जाएगी। इस घटना से क्षेत्र में तनाव का माहौल बना हुआ है, जबकि पुलिस लगातार गश्त कर स्थिति पर नजर बनाए हुए है।


प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति ,   दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।

टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.


Discover more from टेन न्यूज हिंदी

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

टिप्पणियाँ बंद हैं।