मेदांता नोएडा ने महिलाओं को ब्रेस्ट सेल्फ-एग्ज़ामिनेशन सिखाने के लिए शुरू किया विशेष अभियान
टेन न्यूज नेटवर्क
NOIDA News (28 अक्टूबर, 2025): मेदांता हॉस्पिटल नोएडा ने महिलाओं को ब्रेस्ट सेल्फ-एग्ज़ामिनेशन (Breast Self-Examination) कौशल में सशक्त बनाने के लिए एक अनूठी पहल की शुरुआत की है। ‘आओ. देखो. सीखो.’ नामक इनोवेटिव कियोस्क के माध्यम से महिलाएँ सुरक्षित और निजता से भरे माहौल में जीवन-आकार के सिम्युलेटर पर खुद से स्तन जांच (Self-Check) करना सीख सकेंगी। मेदांता कैंसर इंस्टीट्यूट द्वारा देशभर में शुरू की गई यह अभियान ब्रेस्ट कैंसर जागरूकता को केवल जानकारी तक सीमित न रखते हुए उसे व्यवहार में लाने की दिशा में कारगर कदम माना जा रहा है।
अस्पताल की प्रशिक्षित नर्सिंग टीम महिलाओं को सही तकनीक सीखाने के साथ यह भी बताती है कि नियमित स्व-परीक्षण क्यों अत्यंत महत्वपूर्ण है। पहले जहां अधिकांश जागरूकता केवल मौखिक माध्यम से दी जाती थी, वहीं अब मेदांता का लक्ष्य है कि इस व्यावहारिक व्यवस्था के जरिए देशभर में 1 करोड़ से अधिक महिलाओं तक पहुँच बनाकर उन्हें स्वास्थ्य जागरूकता की दिशा में सक्षम बनाया जाए।
यह अभियान ‘जानता है मेदांता’ (Cancer Awareness Drive) मूवमेंट का हिस्सा है, जो हर परिवार को कैंसर की चुनौती से उबरने में सहयोग की भावना को मजबूत करता है। ‘आओ. देखो. सीखो.’ कियोस्क को तीन हिस्सों में बांटा गया है, जहां पहले ज़रूरत और महत्व को समझाया जाता है, फिर विशेषज्ञों के माध्यम से जागरूकता दी जाती है और अंत में निजी वातावरण में हाथों-हाथ प्रशिक्षण दिया जाता है।
मेदांता के डायरेक्टर, एंडोक्राइन एंड ब्रैस्ट सर्जरी डॉ वुथालूरु सीनू ने बताया कि समय पर स्क्रीनिंग और नियमित स्व-परीक्षण ब्रेस्ट कैंसर का जल्दी पता लगाने में मददगार साबित होता है और इससे लाखों जीवन बचाए जा सकते हैं। उन्होंने इस पहल को जागरूकता को एक्शन में बदलने वाला महत्वपूर्ण कदम बताया, जो झिझक और सामाजिक कलंक को पीछे छोड़ने में मदद देगा।
दुनिया भर में हर मिनट 4 महिलाओं में ब्रेस्ट कैंसर की पुष्टि होती है और 5 वर्षों के भीतर एक महिला इस बीमारी के कारण अपनी जान खो देती है। ऐसे में यह अभियान महिलाओं को अपनी स्वास्थ्य जिम्मेदारी स्वयं लेने और बीमारी को शुरुआती चरण में पहचानने का मजबूत संदेश देता है।
प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति , दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।
टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.
Discover more from टेन न्यूज हिंदी
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
टिप्पणियाँ बंद हैं।