यशोदा मेडिसिटी का उद्घाटन: राजनाथ सिंह बोले – स्वस्थ भारत ही विकसित भारत की आधारशिला

टेन न्यूज नेटवर्क

Gaziabad News (26 अक्टूबर, 2025): गाजियाबाद में रविवार को यशोदा मेडिसिटी का भव्य उद्घाटन हुआ, जिसमें केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने मुख्य संबोधन किया। उन्होंने कहा कि भारत को विकसित राष्ट्र बनाने के लिए हर नागरिक का स्वस्थ होना आवश्यक है। राजनाथ सिंह ने कहा, “हम उस भारत की ओर बढ़ रहे हैं जिसका सपना हमारे पूर्वजों ने देखा था, जो शक्तिशाली और स्वस्थ हो। प्रधानमंत्री के नेतृत्व में देश की स्वास्थ्य व्यवस्था ने नया रूप लिया है और अब उत्तम स्वास्थ्य गरीब के लिए चिंता का विषय नहीं, बल्कि अधिकार के रूप में उसके दरवाजे तक पहुँच रहा है।”

राजनाथ सिंह ने बताया कि 2014 में देश में केवल 387 मेडिकल कॉलेज थे और 50,000 एमबीबीएस सीटें थीं, जबकि आज ये क्रमशः 800 कॉलेज और 1,20,000 सीटों तक पहुंच चुकी हैं। उन्होंने 22 नए एम्स की स्थापना का भी उल्लेख किया, जिनमें से 12 पूरी क्षमता के साथ कार्यरत हैं। उन्होंने कहा कि आयुष्मान भारत योजना के तहत अब 10 करोड़ परिवारों को हर वर्ष पांच लाख रुपये का स्वास्थ्य बीमा उपलब्ध है और 70 वर्ष से ऊपर के वरिष्ठ नागरिक भी इसका लाभ ले रहे हैं।

उन्होंने यशोदा मेडिसिटी को दक्षिण एशिया में रोबोटिक्स सर्जरी प्रशिक्षण केंद्र (Robotics Surgery Training Center) के रूप में मान्यता मिलने पर गौरव व्यक्त किया और कहा कि यह उपलब्धि मेडिकल ट्रेनिंग और टेक्निकल रिसर्च को नई दिशा देगी। रक्षा मंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री जन औषधि केंद्रों के माध्यम से अब जेनरिक मेडिसिन गांव-गांव तक पहुँच रही हैं, जिससे आम लोग सस्ती और गुणवत्तापूर्ण दवाइयों का लाभ उठा रहे हैं।

कार्यक्रम में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने यशोदा मेडिसिटी का उद्घाटन किया। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक, केंद्रीय मंत्री अनुप्रिया पटेल सहित अन्य गणमान्य लोग भी मौजूद रहे। राजनाथ सिंह ने यशोदा समूह के चेयरमैन डॉ पीएन अरोड़ा और एमडी डॉ उपासना अरोड़ा तथा पूरी टीम को उनकी प्रतिबद्धता और प्रयासों के लिए बधाई दी।


प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति ,   दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।

टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.


Discover more from टेन न्यूज हिंदी

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

टिप्पणियाँ बंद हैं।