राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने यशोदा मेडिसिटी का किया उद्घाटन, स्वस्थ भारत निर्माण में निजी स्वास्थ्य संस्थानों की भूमिका पर जोर

टेन न्यूज नेटवर्क

Gaziabad News (26 October 2025): गाजियाबाद के इंदिरापुरम स्थित यशोदा मेडिसिटी का उद्घाटन आज भारत की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु द्वारा किया गया। इस अवसर पर राष्ट्रपति ने कहा कि स्वास्थ्य क्षेत्र राष्ट्र निर्माण की आधारशिला है। नागरिकों को बीमारी से बचाना और उन्हें गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराना सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि देश में स्वास्थ्य अवसंरचना, चिकित्सा संस्थान और सेवाएं लगातार विस्तार पा रही हैं, जो एक विकसित और स्वस्थ भारत के निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगी।

राष्ट्रपति ने स्पष्ट रूप से कहा कि सरकार के प्रयासों के साथ-साथ निजी क्षेत्र के स्वास्थ्य संस्थानों की भी महत्वपूर्ण जिम्मेदारी है। उन्होंने कहा कि गुणवत्तापूर्ण निजी स्वास्थ्य सेवाएं भारत को वैश्विक स्वास्थ्य गंतव्य के रूप में स्थापित करने में अमूल्य योगदान दे सकती हैं। राष्ट्रपति ने विश्वास व्यक्त किया कि यशोदा मेडिसिटी आधुनिक तकनीक और उच्च स्तरीय चिकित्सा सेवाओं के माध्यम से स्वास्थ्य क्षेत्र में परिवर्तनकारी कार्य करेगी।

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने यशोदा अस्पताल की सराहना करते हुए कहा कि कोविड-19 महामारी के दौरान अस्पताल ने बड़ी संख्या में मरीजों का उपचार कर मानवता की सेवा का उदाहरण प्रस्तुत किया। उन्होंने यह भी उल्लेख किया कि यह संस्थान राष्ट्रीय क्षय उन्मूलन कार्यक्रम (TB Elimination Program) जैसे राष्ट्रीय अभियानों में सक्रिय भूमिका निभा रहा है, जो इसकी सामाजिक प्रतिबद्धता को दर्शाता है।

उन्होंने अस्पताल प्रबंधन को सिकल सेल एनीमिया और कैंसर उपचार से संबंधित अनुसंधान कार्यों में अधिक से अधिक योगदान देने की सलाह दी। राष्ट्रपति ने जोर देकर कहा कि चिकित्सा जिम्मेदारी के साथ-साथ सामाजिक जिम्मेदारी निभाना भी स्वास्थ्य संस्थानों की प्राथमिकता होनी चाहिए। उन्होंने आशा जताई कि यशोदा मेडिसिटी अपने मिशन ‘सभी के लिए सुलभ विश्वस्तरीय स्वास्थ्य सेवाएं’ को साकार करेगी और समाज के अंतिम व्यक्ति तक गुणवत्ता पूर्ण चिकित्सा सुविधाएं पहुंचाएगी।

राष्ट्रपति ने अंत में कहा कि सरकारी और निजी दोनों क्षेत्रों के उत्कृष्ट स्वास्थ्य संस्थान मिलकर भारत को वैश्विक स्वास्थ्य सेवाओं के केंद्र के रूप में स्थापित कर सकते हैं, जिससे हमारा देश ‘स्वस्थ और विकसित भारत’ के लक्ष्य की ओर तेजी से अग्रसर होगा।।


प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति ,   दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।

टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.


Discover more from टेन न्यूज हिंदी

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

टिप्पणियाँ बंद हैं।