नहाय-खाय से हुई आस्था के महापर्व छठ की शुरुआत, सेक्टर-75 में तैयार हुआ भव्य छठ घाट

टेन न्यूज नेटवर्क

NOIDA News (25 अक्टूबर, 2025): नोएडा में सूर्योपासना के महान पर्व छठ की शुरुआत आज नहाय-खाय से हो गई। अखिल भारत हिन्दू महासभा और अखिल भारतीय प्रवासी महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. मुन्ना कुमार शर्मा ने बताया कि छठव्रतियों ने सुबह घर और पूजा सामग्री की पवित्र सफाई कर चावल, चना दाल और लौकी की सब्जी का प्रसाद बनाया। भगवान सूर्य और षष्ठी देवी को अर्पित कर प्रसाद ग्रहण किया गया और पड़ोसियों व परिजनों में भी वितरण किया गया। यह दिन छठव्रतियों की पूर्ण शुद्धता का प्रतीक माना जाता है।

कल 26 अक्टूबर को कार्तिक शुक्ल पंचमी के दिन खरना की पूजा होगी। 27 अक्टूबर की शाम अस्ताचलगामी सूर्य को जल से अर्घ्य दिया जाएगा जबकि 28 अक्टूबर को प्रातःकाल उदीयमान सूर्य को दूध और जल से अर्घ्य अर्पित कर छठव्रतियों का 36 घंटे का निर्जला व्रत संपन्न होगा तथा चार दिवसीय छठ महापर्व का समापन हो जाएगा।

सेक्टर-75 के सेंट्रल पार्क में श्री सूर्यदेव पूजा समिति द्वारा इस वर्ष भव्य श्री छठ पूजा महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है। समिति के अध्यक्ष डॉ. मुन्ना कुमार शर्मा ने बताया कि अर्घ्य के लिए 60 फीट लंबा, 25 फीट चौड़ा और 4 फीट गहरा तालाब तैयार किया गया है। छठ घाट पर जल, प्रकाश और साफ-सफाई की सभी व्यवस्थाएं सुनिश्चित कर दी गई हैं।

आयोजन की समीक्षा के लिए समिति की बैठक भी हुई, जिसमें महासचिव राजीव त्यागी, कोषाध्यक्ष प्रभात राय, सहकोषाध्यक्ष हरि प्रसाद, उपाध्यक्ष डॉ. शशांक शेखर सहित बसंत उपाध्याय, कैप्टन राकेश कुमार, मनीष यादव, हीरालाल यादव, निशांत कुमार, अनुराग श्रीवास्तव, अनमोल सिंह, सुनील अग्रवाल, अतुल जैन, शोभित सक्सेना, विनोद कुमार, रमाशंकर शर्मा, दुर्गादास शाह और संतोष कुमार आदि पदाधिकारी उपस्थित रहे। सभी ने संयुक्त रूप से यह सुनिश्चित किया कि छठव्रतियों को किसी प्रकार की असुविधा न हो।


प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति ,   दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।

टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.

टिप्पणियाँ बंद हैं।