PVR-INOX: देश का सबसे बड़ा सिनेमा चेन बना, 6 महीने में ₹3,210 करोड़ की कमाई

टेन न्यूज नेटवर्क

National News (25/10/2025): देश के दो प्रमुख मल्टीप्लेक्स ब्रांड PVR और INOX Cinema के विलय के बाद यह देश की सबसे बड़ी सिनेमा यूनियन बन चुकी है। दोनों के एक होने से मनोरंजन उद्योग में एक नया युग शुरू हुआ है। आइए देखते हैं कि इस संयुक्त इकाई की कुल कमाई किन स्रोतों से आती है।

PVR-INOX की सबसे बड़ी आय टिकट बिक्री से होती है, जो कुल ₹1,813 करोड़ है और यह कुल रेवेन्यू का 54% हिस्सा बनाती है।

इसके बाद बड़ी कमाई F&B (Food and Beverages) से होती है — यानी वही पॉपकॉर्न और स्नैक्स जिनकी कीमतें अक्सर चर्चा में रहती हैं। इस श्रेणी से कंपनी ने ₹1,070 करोड़ की आय अर्जित की, जो कुल रेवेन्यू का 32% हिस्सा है।

विज्ञापन से आय (Advertisement Revenue), जिससे कंपनी ने पिछले छह महीनों में ₹206 करोड़ की कमाई की, जो कुल रेवेन्यू का 6% है।

कन्वीनियंस फीस से ₹121 करोड़ (3.5%) और अन्य स्रोतों से हल्की-फुल्की आय जोड़ने पर, PVR-INOX की कुल छह महीने की कुल आय ₹3,210 करोड़ तक पहुंच गई है।

इस विलय से भारतीय सिनेमा उद्योग में एक मजबूत कॉर्पोरेट इकाई का गठन हुआ है, जो आने वाले वर्षों में न केवल बड़े शहरों बल्कि टियर-2 और टियर-3 मार्केट्स में भी अपनी उपस्थिति को और मजबूत करने की दिशा में अग्रसर है।

डिस्क्लेमर: यह लेख / न्यूज आर्टिकल सार्वजनिक डोमेन में उपलब्ध जानकारी और प्रतिष्ठित / विश्वस्त मीडिया स्रोतों से मिली जानकारी पर आधारित है।यह लेख केवल सामान्य जानकारी के लिए है। पाठक कृपया स्वयं इस की जांच कर सूचनाओं का उपयोग करे ॥


प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति ,   दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।

टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.


Discover more from टेन न्यूज हिंदी

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

टिप्पणियाँ बंद हैं।