जेवर की मातृशक्ति ने किया सीएम योगी का भव्य स्वागत, विकास में महिला सशक्तिकरण की बनी मिसाल

टेन न्यूज नेटवर्क

GREATER NOIDA News (25/10/2025): उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (Chief Minister Yogi Adityanath) का आज 25 अक्टूबर को जेवर स्थित नोएडा अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट (Noida International Airport) पर आगमन हुआ। इस अवसर पर जेवर विधायक धीरेंद्र सिंह (Jewar MLA Dhirendra Singh) ने प्रभावित परिवारों की महिलाओं के साथ मिलकर मुख्यमंत्री की अगवानी की। यह स्वागत दृश्य न केवल सौहार्द और सम्मान का प्रतीक रहा, बल्कि महिला सशक्तिकरण और जनसहभागिता का भी संदेश देता दिखाई दिया।

विधायक धीरेंद्र सिंह ने कहा कि “आज का यह दृश्य केवल स्वागत का नहीं, बल्कि समावेशी विकास और महिलाओं की बढ़ती भूमिका का प्रतीक है। जिन परिवारों की भूमि इस एयरपोर्ट परियोजना में समर्पित हुई थी, आज उन्हीं परिवारों की महिलाएं गर्व और आत्मविश्वास के साथ मुख्यमंत्री का स्वागत कर रही हैं। यह दर्शाता है कि जेवर की जनता अब विकास की दर्शक नहीं, बल्कि भागीदार बन चुकी है।”

उन्होंने आगे कहा कि “आज का दिन जेवर की जनता के लिए गर्व और संतोष का क्षण है। जिन परिवारों ने कभी अपनी जमीनें प्रदेश और देश के उज्जवल भविष्य के लिए दी थीं, आज वही परिवार विकास के इस महायज्ञ में सशक्त रूप से भाग ले रहे हैं। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में जेवर की धरती नई पहचान बना रही है और इसमें हमारी मातृशक्ति की भूमिका सबसे अहम है।”

विधायक ने कहा कि “जेवर की महिलाओं ने आज जिस आत्मविश्वास और सम्मान के साथ मुख्यमंत्री जी का स्वागत किया, वह यह दर्शाता है कि नोएडा अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट सिर्फ एक विकास परियोजना नहीं, बल्कि आत्मनिर्भरता, सम्मान और जनसहभागिता की गाथा बन चुका है। हमारा लक्ष्य है कि विकास की रोशनी हर घर तक पहुंचे — चाहे वह किसान का घर हो, युवा का या महिला का।”

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अगवानी करने वालों में अर्चना देवी, दीपिका, पुष्पलता, सिमरन भाटिया, अंजू देवी, इंदु बाला, अनीता देवी, मनिका सिंह, रीता सिंह, सुमन देवी, प्रियंका, रेखाराम, मुन्नी देवी पहाड़िया, दीप्ति शर्मा, सीमा देवी और अल्पना देवी सहित कई महिलाएं शामिल रहीं। इन सभी ने मुख्यमंत्री का तिलक लगाकर और पुष्पगुच्छ भेंट कर पारंपरिक रूप से स्वागत किया।

जेवर एयरपोर्ट पर यह ऐतिहासिक पल जहां विकास की गति को दर्शाता है, वहीं यह भी संदेश देता है कि जेवर की असली ताकत उसकी जनता और उसकी मातृशक्ति है, जो अब प्रदेश के प्रगति पथ की सशक्त भागीदार बन चुकी है।


प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति ,   दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।

टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.


Discover more from टेन न्यूज हिंदी

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

टिप्पणियाँ बंद हैं।