ग्रेटर नोएडा में दीपावली पर आग की कई घटनाएँ, लाखों का नुकसान – जनहानि नहीं
टेन न्यूज नेटवर्क
Greater Noida (21 October 2025): दीपावली के त्योहार पर जहां पूरे शहर में रोशनी और उत्साह का माहौल था, वहीं अलग-अलग इलाकों में आग लगने की कई घटनाओं ने अफरातफरी मचा दी। ग्रेटर नोएडा और ग्रेटर नोएडा वेस्ट में पटाखों और स्काई लैंटर्न की वजह से लगी आग से लाखों रुपये की संपत्ति का नुकसान हुआ। राहत की बात यह रही कि किसी भी घटना में जनहानि नहीं हुई।
सबसे गंभीर घटना बीटा-2 थाना क्षेत्र के साइट-5 इलाके में स्थित एक हार्डवेयर शोरूम में सामने आई, जहां सुबह के समय भीषण आग लग गई। आग लगते ही आसपास के क्षेत्र में हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही दमकल की तीन गाड़ियाँ मौके पर पहुँचीं और कई घंटों की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। आग की तीव्रता इतनी अधिक थी कि शोरूम का अधिकांश सामान जलकर राख हो गया।
वहीं, ग्रेटर नोएडा वेस्ट की कई हाईराइज सोसायटियों में भी बालकनी में रखे सजावटी सामान और कपड़ों में पटाखों एवं स्काई लैंटर्न की चिंगारी से आग भड़क उठी। सोसायटी निवासियों और दमकल विभाग की तत्परता ने आग को फैलने से रोका। बिसरख थाना क्षेत्र की इकोविलेज, स्प्रिंग मीडोज, निराला एस्टेट और फ्यूजन होम्स सोसायटियों में हुई घटनाओं में भी आतिशबाजी आग का कारण बनी।
फायर विभाग ने कहा कि त्योहार पर लापरवाही भारी नुकसान का कारण बन सकती है। अधिकारियों ने लोगों से अपील की है कि आतिशबाजी निर्धारित स्थानों पर करें, स्काई लैंटर्न खुले क्षेत्रों में न छोड़ें और अपनी बालकनी में जलने वाली व सजावटी वस्तुएँ सुरक्षित रखें।
त्योहार खुशियों का प्रतीक है, लेकिन सावधानी और सतर्कता ही सुरक्षा की सबसे बड़ी कुंजी है।
प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति , दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।
टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.
Discover more from टेन न्यूज हिंदी
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
टिप्पणियाँ बंद हैं।