New Delhi News (21 October 2025): दिवाली में पटाखे फोड़े जाने से दिल्ली प्रदूषण का स्तर सुबह खराब स्थित में दर्ज किया गया। इसे लेकर दिल्ली में राजनीतिक सरगर्मियां भी तेज हो गई है। इसी कड़ी में नई दिल्ली नगर पालिका परिषद (NDMC) के उपाध्यक्ष कुलजीत सिंह चहल ने कहा कि इस बार दिल्ली में दिवाली शांति और नियमों के साथ मनाई गई। सभी नागरिकों ने प्रदूषण से बचाव के लिए निर्धारित निर्देशों का पालन किया। हर साल दिवाली के बाद प्रदूषण का स्तर बढ़ता है, लेकिन इस बार हालात बेहतर रहे और प्रदूषण का स्तर पिछले वर्षों की तुलना में कम दर्ज किया गया।
उन्होंने बताया कि दिवाली के बाद NDMC ने तुरंत सफाई अभियान शुरू किया और सड़कों की सफाई समय पर पूरी कर ली गई। चहल ने कहा कि NDMC के क्षेत्र में करीब 28 एंटी-स्मॉग गन (ASG) तैनात हैं जो लगातार प्रदूषण को नियंत्रित करने का काम कर रही हैं। लोधी रोड पर मिस्ट स्प्रे का प्रयोग सफल रहा है, जिसके सकारात्मक परिणाम देखने को मिले हैं। इस सफलता के बाद NDMC अब इस तकनीक को 1323 खंभों पर लगाने की तैयारी कर रही है।
कुलजीत सिंह चहल ने बताया कि NDMC प्रदूषण कम करने के लिए कई मोर्चों पर काम कर रही है। फुटपाथों की नियमित धुलाई से लेकर वृक्षारोपण तक, हर स्तर पर सुधार किए जा रहे हैं। दिल्ली सरकार और NDMC मिलकर राजधानी की हवा को स्वच्छ बनाए रखने के प्रयासों को तेज कर रहे हैं। चहल ने कहा, “हम जितनी सावधानियां ले सकते हैं, हम उतनी ही लेंगे। प्रदूषण पर काबू पाने के लिए हर कदम महत्वपूर्ण है।।”
प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति , दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।
टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.
Discover more from टेन न्यूज हिंदी
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
टिप्पणियाँ बंद हैं।