“खुशियों का दीया” पहल से रोशन हुई बच्चों की दीपावली

टेन न्यूज नेटवर्क

NOIDA News (19/10/2025): सेवियर ग्रीनआर्क सोसाइटी में एथोमार्ट चैरिटेबल ट्रस्ट (EMCT) ने दीपावली के अवसर पर एक भावनात्मक और प्रेरणादायक पहल “खुशियों का दिया” का आयोजन किया। इस विशेष कार्यक्रम का उद्देश्य वंचित और जरूरतमंद बच्चों की शिक्षा एवं त्योहारों में सहभागिता सुनिश्चित करना था, ताकि उनके चेहरों पर भी रोशनी और मुस्कान लौट सके।

कार्यक्रम के दौरान ईएमसीटी ज्ञानशाला के बच्चों ने अपने हाथों से बनाए और सजाए सुंदर मिट्टी के दीयों की प्रदर्शनी लगाई। इन दीयों की बिक्री से प्राप्त राशि का उपयोग उन्हीं बच्चों की दीपावली को खास बनाने में किया जाएगा — जिसमें उन्हें त्योहारी उपहार, मिठाइयाँ और शैक्षणिक सामग्री प्रदान की जाएगी।

कार्यक्रम में सोसाइटी के निवासियों, महिलाओं और बच्चों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। सरिता सिंह, गरिमा श्रीवास्तव, रुचि जैन, शिवानी पाण्डेय, मीना, ध्रुवी गिरी, प्रिशा श्रीवास्तव, प्रतिभा, रेयांश और समर्थ गुर्जर सहित कई अन्य ने इस पहल में सक्रिय भूमिका निभाई।

ईएमसीटी की संस्थापक रश्मि पाण्डेय ने कहा, दीपावली का असली अर्थ केवल घरों में दीप जलाना नहीं, बल्कि किसी के जीवन में रोशनी लाना है। जब ये बच्चे अपने बनाए दीये किसी के घर जगमगाते देखते हैं, तो वही उनके लिए सच्चा दीपोत्सव होता है।

सेवियर ग्रीनआर्क में आयोजित इस कार्यक्रम ने समाज को यह संदेश दिया कि दीपावली का पर्व साझा खुशियों और मानवीय संवेदनाओं का प्रतीक है। बच्चों और निवासियों ने मिलकर दीयों की रोशनी से न केवल परिसर को, बल्कि कई दिलों को भी उजाला दिया।


प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति ,   दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।

टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.


Discover more from टेन न्यूज हिंदी

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

टिप्पणियाँ बंद हैं।