एक्सोटिका फ्रेस्को के निवासियों ने दान की दवाइयां, जरूरतमंदों की मदद के लिए बढ़ाए हाथ
टेन न्यूज नेटवर्क
Noida News (25/11/2026): जरूरतमंद और आर्थिक रूप से कमजोर लोगों को मुफ्त दवाइयां उपलब्ध कराने के उद्देश्य से चलाए जा रहे ‘Medicines for a Cause’ अभियान को ग्रेटर नोएडा स्थित एक्सोटिका फ्रेस्को सोसायटी के निवासियों का अच्छा समर्थन मिला। इस पहल के तहत एक्सोटिका फ्रेस्को AOA ने NOFAA और नोएडा लोक मंच के सहयोग से सोसायटी के निवासियों से एकत्र की गई दवाइयां सेक्टर-12 स्थित दवा बैंक को सौंप दीं।
इस अभियान का मुख्य उद्देश्य लोगों के घरों में अनुपयोगी बची हुई दवाइयों को जरूरतमंद और वंचित लोगों तक पहुंचाना है, ताकि आर्थिक तंगी के कारण इलाज और दवाइयों से वंचित लोगों को मदद मिल सके। अभियान में सोसायटी के निवासियों ने उत्साहपूर्वक भागीदारी की और बड़ी संख्या में दवाइयां दान कीं। इनमें कई महत्वपूर्ण और महंगी दवाइयां भी शामिल रहीं।
इस पहल पर NOFAA के महासचिव सुरोजित दासगुप्ता ने अभियान में सहयोग देने वाले सभी निवासियों का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि इस तरह के सामाजिक प्रयासों से जरूरतमंद लोगों को स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने में मदद मिल सकती है। उन्होंने यह भी कहा कि उनकी कोशिश है कि NOFAA की अन्य सदस्य हाईराइज सोसायटियों के पदाधिकारी और निवासी भी इस अभियान से जुड़ें, ताकि दवा दान की इस मुहिम का विस्तार पूरे नोएडा में किया जा सके।
वहीं, नोएडा लोक मंच के महासचिव महेश सक्सेना ने सुरोजित दासगुप्ता के प्रयासों की सराहना की। उन्होंने उम्मीद जताई कि शहर की अन्य आवासीय सोसायटियां भी इस पहल से जुड़ेंगी और जरूरतमंद लोगों की सहायता के लिए दवाइयों के दान में सक्रिय भागीदारी निभाएंगी।
NOFAA ने अपनी सभी सदस्य सोसायटियों से अपील की है कि वे ‘Medicines for a Cause’ अभियान में आगे आएं और दवा दान के माध्यम से जरूरतमंद लोगों तक स्वास्थ्य सुविधाएं पहुंचाने में सहयोग करें। संगठन का मानना है कि सामूहिक प्रयासों से इस मुहिम को व्यापक स्तर पर आगे बढ़ाया जा सकता है।
प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति , दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।
टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.
टिप्पणियाँ बंद हैं।