Noida News (25 November 2026): नोएडा में छिजारसी गोलचक्कर से बहलोलपुर फ्लाईओवर तक जाने वाली मुख्य सड़क का निर्माण कार्य एक बार फिर शुरू हो गया है। दिवाली से पहले बनाई गई इस सड़क की परत अगले ही दिन हुई बारिश के कारण उखड़ गई थी। इसके बाद ग्रेप की पाबंदियों के चलते निर्माण कार्य रोक दिया गया था। अब प्रतिबंध हटने के बाद सड़क को दुरुस्त किया जा रहा है।
नोएडा प्राधिकरण ने एफएनजी रोड के इस हिस्से की दोनों तरफ की मुख्य सड़क, सर्विस लेन और छिजारसी गोलचक्कर पर मेस्टिक का कार्य कराने के लिए पांच करोड़ रुपये का टेंडर किया है। इसके तहत दोनों ओर 14-14 मीटर चौड़ी मुख्य सड़क और सात-सात मीटर चौड़ी सर्विस लेन का निर्माण किया जाना है।
इससे पहले वर्ष 2020 में इसी सड़क के निर्माण के लिए 3.5 करोड़ रुपये का टेंडर किया गया था। वहीं, बहलोलपुर फ्लाईओवर से पर्थला तक सड़क निर्माण का कार्य जून 2023 में पूरा हो चुका था।
हालिया टेंडर के तहत दिवाली से पहले सड़क के एक हिस्से का निर्माण किया गया था, लेकिन बारिश के कारण सड़क क्षतिग्रस्त हो गई। अब प्रभावित हिस्से पर डामर की अतिरिक्त परत बिछाई जा रही है। हालांकि, दूसरी तरफ की सड़क का निर्माण कार्य अभी शुरू नहीं हुआ है।
प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति , दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।
टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.
टिप्पणियाँ बंद हैं।